<
Categories: क्रिकेट

IPL इतिहास के 5 सबसे तेज शतक: नंबर 1 पर न राहुल हैं न वैभव, इस विदेशी खिलाड़ी ने मचाई थी तबाही

Fastest IPL Century: आईपीएल के सबसे तेज शतकों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर! वैभव सूर्यवंशी के तूफान के बीच जानें किस खिलाड़ी के नाम है नंबर 1 का रिकॉर्ड. देखें टॉप 5 विस्फोटक पारियों की लिस्ट.

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से अपने ही रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. अब एक बार फिर से इस सीजन आईपीएल 2026 में हैदराबाद के खिलाफ शनिवार 25 अप्रैल को धुआंधार पारी खेलते हुए  36 गेंदों में शतक जड़ दिया है. और अपने ही रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी महज 36 गेंदों में अपनी दूसरी आईपीएल सेंचुरी पूरी कर उन्होंने न केवल मैच का रुख पलटा, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया. वैभव ने इस पारी में कुल 12 छक्के और 5 चौक्के जड़े. हालांकि वो एक बार फिर से क्रिश गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए हैं. क्रिश गेल ने महज 30 गेंदों में आईपीएल का सबसे तेज शतक जड़ा था. आइए जानते हैं आईपीएल के टॉप 7 सबसे तेज शतक किस किस बल्लेबाज के बल्ले से निकला है.

इतिहास का सबसे तेज आईपीएल शतक

1. क्रिस गेल (30 गेंद) 175 बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आया यह ‘गेल-स्टॉर्म’ आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में ताजा है. गेल ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आज 13 साल बाद भी आईपीएल का सबसे तेज शतक है. अपनी 175 रनों की पारी में उन्होंने 98 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बटोरे थे.

2. वैभव सूर्यवंशी (35 गेंद) 101 बनाम गुजरात टाइटंस, 2025

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पिछले सीजन में वैभव ने महज 14 साल की उम्र में राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गजों के सामने 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी फैला दी थी. यह उस समय का दूसरा सबसे तेज शतक था.

3. वैभव सूर्यवंशी (36 गेंद)  ताज़ा रिकॉर्ड 100 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2026

अब महज एक साल बाद, वैभव ने एक बार फिर इतिहास दोहराया है. शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ा. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. 15 साल की उम्र में 12 छक्कों के साथ खेली गई यह पारी उन्हें भविष्य का ‘डेमी-गॉड’ बनाने की ओर एक और कदम है.

4. यूसुफ पठान (37 गेंद) 100 बनाम मुंबई इंडियंस, 2010

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए यूसुफ ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी. उन्होंने अली मुर्तज़ा के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े थे. हालांकि उनका शतक टीम को जीत नहीं दिला पाया, लेकिन यह पारी आज भी क्लासिक मानी जाती है.

5. डेविड मिलर (38 गेंद) 101 बनाम आरसीबी, 2013

‘किलर मिलर’ ने पंजाब के लिए खेलते हुए हारी हुई बाजी पलट दी थी. उन्होंने आरपी सिंह के ओवर में 26 रन कूटे और छक्के के साथ अपना शतक पूरा कर टीम को यादगार जीत दिलाई.

6. ट्रेविस हेड (39 गेंद) 102 बनाम आरसीबी, 2024

हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान बने ट्रेविस हेड ने बेंगलुरु के छोटे मैदान का पूरा फायदा उठाया और सिर्फ 39 गेंदों में सैकड़ा जड़कर अपनी टीम को 287 के ऐतिहासिक स्कोर तक पहुँचाया था.

7. प्रियांश आर्य (39 गेंद) 103 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2025

दिल्ली के इस युवा ओपनर ने पंजाब किंग्स के लिए अपना जलवा दिखाते हुए मथीशा पथिराना जैसे डेथ ओवर स्पेशलिस्ट को लगातार तीन छक्के जड़कर 39 गेंदों में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST