वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से अपने ही रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. अब एक बार फिर से इस सीजन आईपीएल 2026 में हैदराबाद के खिलाफ शनिवार 25 अप्रैल को धुआंधार पारी खेलते हुए 36 गेंदों में शतक जड़ दिया है. और अपने ही रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी महज 36 गेंदों में अपनी दूसरी आईपीएल सेंचुरी पूरी कर उन्होंने न केवल मैच का रुख पलटा, बल्कि रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया. वैभव ने इस पारी में कुल 12 छक्के और 5 चौक्के जड़े. हालांकि वो एक बार फिर से क्रिश गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए हैं. क्रिश गेल ने महज 30 गेंदों में आईपीएल का सबसे तेज शतक जड़ा था. आइए जानते हैं आईपीएल के टॉप 7 सबसे तेज शतक किस किस बल्लेबाज के बल्ले से निकला है.
इतिहास का सबसे तेज आईपीएल शतक
1. क्रिस गेल (30 गेंद) 175 बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आया यह ‘गेल-स्टॉर्म’ आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में ताजा है. गेल ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आज 13 साल बाद भी आईपीएल का सबसे तेज शतक है. अपनी 175 रनों की पारी में उन्होंने 98 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बटोरे थे.
2. वैभव सूर्यवंशी (35 गेंद) 101 बनाम गुजरात टाइटंस, 2025
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पिछले सीजन में वैभव ने महज 14 साल की उम्र में राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे दिग्गजों के सामने 35 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी फैला दी थी. यह उस समय का दूसरा सबसे तेज शतक था.
3. वैभव सूर्यवंशी (36 गेंद) ताज़ा रिकॉर्ड 100 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2026
अब महज एक साल बाद, वैभव ने एक बार फिर इतिहास दोहराया है. शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ा. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. 15 साल की उम्र में 12 छक्कों के साथ खेली गई यह पारी उन्हें भविष्य का ‘डेमी-गॉड’ बनाने की ओर एक और कदम है.
4. यूसुफ पठान (37 गेंद) 100 बनाम मुंबई इंडियंस, 2010
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए यूसुफ ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी. उन्होंने अली मुर्तज़ा के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े थे. हालांकि उनका शतक टीम को जीत नहीं दिला पाया, लेकिन यह पारी आज भी क्लासिक मानी जाती है.
5. डेविड मिलर (38 गेंद) 101 बनाम आरसीबी, 2013
‘किलर मिलर’ ने पंजाब के लिए खेलते हुए हारी हुई बाजी पलट दी थी. उन्होंने आरपी सिंह के ओवर में 26 रन कूटे और छक्के के साथ अपना शतक पूरा कर टीम को यादगार जीत दिलाई.
6. ट्रेविस हेड (39 गेंद) 102 बनाम आरसीबी, 2024
हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान बने ट्रेविस हेड ने बेंगलुरु के छोटे मैदान का पूरा फायदा उठाया और सिर्फ 39 गेंदों में सैकड़ा जड़कर अपनी टीम को 287 के ऐतिहासिक स्कोर तक पहुँचाया था.
7. प्रियांश आर्य (39 गेंद) 103 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 2025
दिल्ली के इस युवा ओपनर ने पंजाब किंग्स के लिए अपना जलवा दिखाते हुए मथीशा पथिराना जैसे डेथ ओवर स्पेशलिस्ट को लगातार तीन छक्के जड़कर 39 गेंदों में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया था.