<
Categories: क्रिकेट

GT vs MI Head to Head: रिकॉर्ड्स में गुजरात का दबदबा, क्या मुंबई इंडियंस पलट पाएगी बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े

GT vs MI Head to Head: आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी. जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और क्या मुंबई इस मैच से वापसी कर पाएगी?

GT vs MI Head to Head: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस अपने घर यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. टूर्नामेंट जिस मोड़ पर है उसे देखते हुए यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है खासकर यह देखना कि संघर्षों से जूझ रही मुंबई इंडियंस कैसे वापसी की राह तलाशती है. मुंबई इंडियंस की हालत इस समय काफी नाजुक नजर आ रही है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है. पांच बार की चैंपियन रही इस टीम ने अब तक खेले गए अपने 6 मैचों में से केवल 1 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस खराब फॉर्म के बाद एमआई की टीम आगामी मैच में हर हाल में सुधार की उम्मीद कर रही होगी.

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की स्थिति थोड़ी बेहतर है और वे तालिका में छठे स्थान पर हैं. गुजरात ने सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं जिनमें से 3 में उन्हें जीत मिली है और 2 में हार.

GT vs MI: हेड-टू-हेड आंकड़े

अगर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल इतिहास में ये दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं. इन मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा भारी रहा है जिसने 5 बार जीत का स्वाद चखा है, जबकि मुंबई की टीम केवल 3 बार ही विजयी हो सकी है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 (Predicted XIIs)

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

मुंबई इंडियंस (MI): रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह मोहम्मद गजनफर

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

IND VS WI: तीसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; गंभीर की बढ़ सकती है टेंशन

IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…

Last Updated: October 1, 2026 13:46:02 IST

Cricket Rule Changes: अब बाउंड्री पर हवा में उछलकर कैच पकड़ा तो मिलेगा नोट-आउट! 1 अक्टूबर से लागू हुए 73 नए नियम

1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…

Last Updated: October 1, 2026 13:34:16 IST

मां बनी हैवान; मॉडलिंग का चढ़ा भूत, अपने ही बच्चों की ले ली जान, ऐसे वारदात को दिया अंजाम

Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 1, 2026 13:00:36 IST

How to Impress a Girl: हाइट, लुक्स नहीं…ये Qualities जीत रही हैं लड़कियों का दिल; क्या आप हैं Gen Z की पसंद वाले लड़के?

How to Impress a Girl: हर लड़की एक समझदार, ईमानदार और केयरिंग पार्टनर चाहती है.…

Last Updated: October 1, 2026 12:59:21 IST