<
Categories: मनोरंजन

netflix पर नहीं रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, इस OTT ने खरीदे राइट्स, जानें किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर: द रिवेंज के डिजिटल अधिकार जियो हॉटस्टार ने लगभग 150 करोड़ रुपये में हासिल कर लिए हैं. जानिए रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म का दूसरा भाग कब तक OTT पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है.

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद ओटीटी पर भी रिलीज होगी, जिसके राइट्स पाने के लिए OTT जगत में होड़ मची हुई है. खबरों के मुताबिक, धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार ने भारी भरकम रकम में खरीदे हैं.

बता दें कि धुरंधर का पहला भाग नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ था, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स दूसरे भाग के डिजिटल अधिकार हासिल करने में असफल रहा. वहीं इसका सैटेलाइट प्रीमियर स्टार गोल्ड पर होगा.

धुरंधर 2 ऑनलाइन कब और कहां देखें

खबरों के अनुसार फिल्म के डिजिटल अधिकार लगभग 150 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं. उम्मीद है कि यह फिल्म मई के अंत या जून 2026 की शुरुआत में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कमाल का रहा है. यह भारत में 1000 करोड़ रुपये का शुद्ध संग्रह करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. 32 दिनों के बाद इसका शुद्ध संग्रह 1,115.67 करोड़ रुपये है और अभी भी ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. विश्वव्यापी कुल संग्रह 1,756.64 करोड़ रुपये है, जिससे यह अब तक की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 3000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रैंचाइज़ बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. इस फिल्म ने एसएस राजामौली की  बाहुबली  और अल्लू अर्जुन की पुष्पा को भी पीछे छोड़ दिया है.

धुरंधर 2 के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की हत्या के बाद ल्यारी में शेर-ए-बलूच के रूप में रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के उदय को  दिखाया गया है. फिल्म में हमजा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी दिखाई गयी है, जिसमें उन्हें जसकीरत सिंह रंगी के रूप में दिखाया गया है. फिल्म में जमील जमाली के रूप में राकेश बेदी का रोल भी काफी अच्छा है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Koffee With Karan Season 9: कॉफी विद करण’ का आखिरी कप बाकी, करण जौहर ने 22 साल बाद शो को कहा अलविदा

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर ने ऐलान किया है कि ‘कॉफी विद करण’…

Last Updated: September 30, 2026 15:39:50 IST

ICC ODI Ranking में बड़ा उलटफेर! विराट कोहली की तूफानी पारी से हिल गई नंबर-1 की कुर्सी, जानिए किस नंबर पर हैं हिटमैन

ICC ODI Ranking में बड़ा फेरबदल हुआ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम वनडे में 139…

Last Updated: September 30, 2026 15:27:54 IST

Mr. Faisu Wedding Card: जन्नत जुबैर नहीं… कौन है फैजू की दुल्हन? निकाह का कार्ड हुआ वायरल; डेट भी हुई रिवील

Mr. Faisu Wedding Card Goes Viral: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की शादी की खबरें…

Last Updated: September 30, 2026 14:38:53 IST

Mangalore Refinery Blast: MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई KM तक गूंजी आवाज; काले धुएं से मची अफरा-तफरी

Mangalore Mrpl Blast: धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक…

Last Updated: September 30, 2026 13:55:16 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 30, 2026 13:52:20 IST