GT vs MI Head to Head: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस अपने घर यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. टूर्नामेंट जिस मोड़ पर है उसे देखते हुए यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है खासकर यह देखना कि संघर्षों से जूझ रही मुंबई इंडियंस कैसे वापसी की राह तलाशती है. मुंबई इंडियंस की हालत इस समय काफी नाजुक नजर आ रही है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है. पांच बार की चैंपियन रही इस टीम ने अब तक खेले गए अपने 6 मैचों में से केवल 1 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस खराब फॉर्म के बाद एमआई की टीम आगामी मैच में हर हाल में सुधार की उम्मीद कर रही होगी.
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की स्थिति थोड़ी बेहतर है और वे तालिका में छठे स्थान पर हैं. गुजरात ने सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं जिनमें से 3 में उन्हें जीत मिली है और 2 में हार.
GT vs MI: हेड-टू-हेड आंकड़े
अगर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल इतिहास में ये दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने आई हैं. इन मुकाबलों में गुजरात का पलड़ा भारी रहा है जिसने 5 बार जीत का स्वाद चखा है, जबकि मुंबई की टीम केवल 3 बार ही विजयी हो सकी है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 (Predicted XIIs)
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
मुंबई इंडियंस (MI): रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह मोहम्मद गजनफर