GT vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स एक बार पिछले सीजन की तरह प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से सीजन की शुरुआत करेगी. देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11...
GT बनाम PBKS संभावित प्लेइंग XI.
GT vs PBKS Predicted Playing XI: आईपीएल 2026 के चौथे दिन पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभालते नजर आएंगे. पिछले सीजन अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर किया था. ऐसे में इस साल पंजाब किंग्स की टीम पिछले सीजन के अधूरे सपने को पूरा करना चाहेगी. वहीं, 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. IPL 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी. इस सीजन एक बार फिर शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते नजर आएंगे. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है, क्योंकि दोनों टीमों पावर हिटर्स मौजूद हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी होगी?
पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था. इस सीजन भी उनकी स्क्वाड लगभग पिछले सीजन की तरह ही है. ऐसे में पंजाब की टीम एक बार फिर पिछले सीजन को दोहराना चाहेगी. पंजाब किंग्स की ओर से प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने पिछले सीजन शानदार शुरुआत दी थी. ऐसे में इस सीजन भी ओपनिंग की जिम्मेदारी इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के ऊपर होगी. वहीं, तीसरे नंबर पर कूपर कॉनोली खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं, जो गेंदबाजी की भी ऑप्शन लेकर आते हैं.
इसके बाद चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) खेलते दिखाई देंगे. इसके बाद मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा और शशांक सिंह पर फिनिशिंग की जिम्मेदारी होगी. वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. इसके अलावा तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी, जिनके साथ अजमतुल्लाह उमरजई और बेन ड्वारशुइस खेलते दिखाई दे सकते हैं.
गुजरात टाइटंस की बात करें, तो इस सीजन गुजरात टाइटंस की टीम पिछले साल से मजबूत दिखाई दे रही है. कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ साईं सुदर्शन ओपनिंग करते नजर आएंगे, जिन्होंने पिछले सीजन ऑरेंज कैप जीता था. वहीं, तीसरे नंबर पर जोस बटलर का खेलना लगभग तय माना जा रहा है. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और वाशिंग्टन सुंदर मिडिल ऑर्डर में खेलते दिखाई देंगे, जबकि जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया फिनिशिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
वहीं, गेंदबाजी की बात करें, तो राशिद खान के साथ साईं किशोर स्पिन की कमान संभालेंगे. इसके अलावा तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे. उनके साथ जेसन होल्डर भी गेंदबाजी करते दिखाई देंगे. साथ ही गुजरात के पास कगिसो रबाडा भी मौजूद हैं, जो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं.
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंग्टन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, जेसन होल्डर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…
धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना आज भी लोगों में काफी…
न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से…
Rare Sensorineural Hearing Loss: बॉलीवुड की सुरों की मल्लिका अलका याग्निक ने हाल में सेहत…
अगर आपको कानूनी ज्ञान नहीं है तो भी आप कानून के बारे में सारी जानकारी…
West Bengal Chunav 2026: बीडीओ और विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारियों सहित 267 अधिकारियों को…