<
Categories: क्रिकेट

T20I रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! स्मृति मंधाना-जेमिमा रोड्रिग्स को नुकसान, शेफाली वर्मा ने लगाई छलांग

ICC Women T20I Ranking: आईसीसी ने महिला टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें शेफाली वर्मा को बड़ा फायदा हुआ है. वहीं, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स को नुकसान हुआ है. देखें ताजा रैंकिंग....

ICC Women T20I Ranking: IPL 2026 के बीच आईसीसी ने महिला टी20 की ताजा रैंकिंग जारी की है. भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को बड़ा फायदा हुआ है. शेफाली वर्मा (Shafali Verma) महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंच गई हैं. शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 38 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी. हालांकि वह भारत को जीत नहीं दिला पाई थी. इससे पहले भारत को पहले टी20 मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था. उस मुकाबले में शेफाली वर्मा ने 34 रन बनाए थे. इसकी वजह से शेफाली को टी20 बैटिंग रैंकिंग में फायदा हुआ है. वहीं, भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टी20 रैंकिंग में नुकसान हुआ. उनकी साथी जेमिमा रोड्रिग्स को भी भारी नुकसान हुआ है.

मंधाना-जेमिमा को रैंकिंग में नुकसान

भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Smiriti Mandhana) का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले 2 मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. इसकी वजह से मंधाना को टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 1 स्थान का नुकसान हुआ है. अब वह चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं. मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में खेले गए 2 मैचों में 13 और 12 रन ही बनाए हैं. इसके चलते उन्हें रैंकिंग में नुकसान हुआ है. वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स को भी खराब फॉर्म के चलते बल्लेबाजी रैंकिंग में 4 पायदान का नुकसान हुआ है. अब वह लिस्ट में 14वें नंबर पर आ गई हैं. 

हरमनप्रीत कौर का हुआ फायदा

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है. हरमनप्रीत कौर 2 पायदान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर आ गई हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में नाबाद 47 रन बनाए थे. वहीं, साउथ अफ्रीका की बात करें, तो कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में शानदार अर्धशतक लगाया था, जिसके चलते उन्होंने टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 5वें नंबर पर कब्जा जमाया हुआ. लौरा से एक पायदान नीचे ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल का नाम आता है.

गेंदबाजों को भी भी हुआ फायदा

भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों की बात करें, तो दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी को नुकसान हुआ है. दीप्ति शर्मा 2 स्थान नीचे खिसककर 5वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि रेणुका चार स्थान नीचे नौवें नंबर पर पहुंच गई हैं. वहीं, अरुंधति रेड्डी को भी तीन पायदान का नुकसान हुआ है. अब वह 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST