IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट के मुकाबले के पहला मैच गॉल में जारी है. आज मुकाबले का अंतिम और निर्णायक दिन है. मैच का ज्यादातर समय बारिश की वजह से खराब हो गया. अभी श्रीलंका को जीत के लिए 200 रन रन चाहिए. लंच तक श्रीलंका के 175 रन पर 6 विकेट गिर चुके हैं. भारत ने दूसरी पारी खत्म होने पर श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का टारगेट दिया था. पांचवे दिन श्रीलंका 84 रन पर 4 विकेट से आगे से खेलना शुरू किया था.
पांचवे दिन का अभी तक का खेल
श्रीलंका को पांचवे दिन पहला झटका धनंजया डी सिल्वा के रूप में लगा, डी सिल्वा 59 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. वहीं श्रीलंका का पांचवा विकेट 142 रन के स्कोर पर लगा. डी सिल्वा और दिनुषा के बीच 95 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निरोशन डिकेवाला भी कुछ खास नहीं कर पाएं और 10 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए. यह श्रीलंका का छठा विकेट रहा, जो 156 के स्कोर पर गिरा.
भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन
भारत ने इस टेस्ट की अपनी पहली पारी में 462 रन का मज़बूत स्कोर बनाया. इसके बाद श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रन पर आउट हो गई. भारत ने अपनी पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाई और दूसरी पारी में 193 रन बनाए. इसके बाद श्रीलंका को 372 रन का टारगेट दिया गया.भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप ने भारत को अच्छी शुरुआत दी, जिसमें राहुल ने 82 और पडिक्कल ने 167 रन बनाए. ध्रुव जुरेल ने भी हाफ सेंचुरी (51) बनाई.
श्रीलंका के लिए, प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज़्यादा चार विकेट लिए, जबकि केसर नवंथा ने तीन विकेट लिए.श्रीलंका की पहली इनिंग में सोनल दिनुशा ने सेंचुरी (100) बनाई, जो उनकी पहली टेस्ट सेंचुरी थी. निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए. मानव सुथार ने चार विकेट लिए, जबकि रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए. सिराज, कृष्णा और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया.भारत की दूसरी इनिंग 193 रन पर सिमट गई, जिसमें ऋषभ पंत ने सबसे ज़्यादा 66 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए. दूसरी इनिंग में असिथा फर्नांडो ने सबसे ज़्यादा 4 विकेट लिए, प्रभात जयसूर्या ने 3 और लाहिरू कुमार ने 2 विकेट लिए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गॉल टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका की प्लेइंग XI: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो