Live TV
Search
Home > खेल > IND vs SL: अगर 5 मिनट पहले हो जाता ये काम, तो हार जाती टीम इंडिया; भारत की किस्मत देख गंभीर भी खुश

IND vs SL: अगर 5 मिनट पहले हो जाता ये काम, तो हार जाती टीम इंडिया; भारत की किस्मत देख गंभीर भी खुश

IND vs SL: इंडिया ने पांचवें दिन श्रीलंका को ऑल आउट करके जीत पक्की कर ली. हालांकि, अगर आखिरी विकेट गिरने से पांच मिनट बाद कुछ ऐसा हुआ जो पहले हो जाता तो टीम इंडिया मैच हार जाती.

Written By:
Last Updated: 2026-08-20 11:57:03

Mobile Ads 1x1

IND vs SL: टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 165 रन से जीता. टीम इंडिया ने बैट और बॉल दोनों से दबदबा बनाया. शुभमन गिल एंड कंपनी ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंडिया और श्रीलंका के बीच यह मैच बारिश से प्रभावित रहा. बारिश ने लगभग हर दिन किसी न किसी तरह से मैच में रुकावट डाली. इंडिया ने पांचवें दिन श्रीलंका को ऑल आउट करके जीत पक्की कर ली. हालांकि, अगर आखिरी विकेट गिरने से पांच मिनट पहले बारिश हो जाती, तो टीम इंडिया मैच हार जाती.

बाल-बाल बची टीम इंडिया

गॉल टेस्ट के पांचवें दिन इंडियन स्पिनर्स ने शानदार परफॉर्म किया. मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने लगातार विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई. इंडियन टीम ने दूसरा सेशन खत्म होने से पहले ही जीत हासिल कर ली. अगर श्रीलंकाई टीम पांच मिनट और बैटिंग करती, तो मैच ड्रॉ हो सकता था. मैच खत्म होने के करीब पांच मिनट बाद बारिश शुरू हो गई, जिससे ग्राउंड स्टाफ को कवर लगाने पड़े.

बारिश काफी तेज थी और शाम तक जारी रही. अगर टीम इंडिया आखिरी विकेट लेने में देर करती, तो बारिश की वजह से मैच रुक जाता और फिर से शुरू नहीं हो पाता. ऐसे में मैच ड्रॉ हो जाता और टीम इंडिया आसान जीत हार जाती. कहा जा सकता है कि टीम इंडिया लकी रही, क्योंकि मैच खत्म होने के बाद बारिश आई.

भारत का अगला मैच कब होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में हुआ मैच रोमांचक रहा. दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त को कोलंबो में शुरू होगा. यह सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच है और टीम इंडिया इसे जीतकर सीरीज 2-0 से खत्म करना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगा.

MORE NEWS