Live TV
Search
Home > खेल > Ind vs Sl 2nd Test Live Streaming: भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कब होगा? जानें मैच का समय, वेन्यू और LIVE Streaming की पूरी जानकारी

Ind vs Sl 2nd Test Live Streaming: भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट कब होगा? जानें मैच का समय, वेन्यू और LIVE Streaming की पूरी जानकारी

Ind vs Sl 2nd Test Live Streaming: भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका दौरे पर पहुंचा है. ताकि वे ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में कीमती पॉइंट्स हासिल कर सकें. जिसमें से वह पहली सीरीज अपने नाम कर चुका है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-20 11:54:27

Mobile Ads 1x1

Ind vs Sl 2nd Test Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है. पहले टेस्ट के बाद दोनों टीमों की नजरें अब दूसरे मुकाबले पर टिकी हैं. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजर रहेगी. ऐसे में अगर आप इस मुकाबले को मिस नहीं करना चाहते हैं, तो जानिए IND vs SL 2nd Test की लाइव स्ट्रीमिंग, मैच टाइम और इससे जुड़ी जरूरी जानकारी.

पहला मुकाबला कैसा रहा?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया. भारत ने इस जीत के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारी खेली, जबकि डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई. शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने मैच के पांचवें दिन जीत अपने नाम कर ली. 

कहां देखें IND vs SL 2nd Test?

देश टीवी चैनल    OTT/डिजिटल
श्रीलंका टेन क्रिकेट, सियाथा टीवी (फ्री-टू-एयर) YouTube
भारत सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, DD स्पोर्ट्स (फ्री-टू-एयर)   SonyLIV
UK और आयरलैंड TNT स्पोर्ट्स HBO Max
USA और कनाडा विलो टीवी विलो बाय क्रिकबज
पाकिस्तान टेन क्रिकेट टैपमैड
ऑस्ट्रेलिया  कायो स्पोर्ट्स फॉक्सटेल
सब-सहारा अफ्रीका  सुपरस्पोर्ट सुपरस्पोर्ट डिजिटल
कैरिबियन    रश स्पोर्ट्स रश स्पोर्ट्स डिजिटल

IND vs SL 2nd Test कब और कहां होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा. मुकाबला कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होगा. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. 

  • मैच: भारत vs श्रीलंका, दूसरा टेस्ट
  • तारीख: 23-27 अगस्त 2026
  • स्थान: सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
  • शुरुआत: सुबह 10:00 बजे (IST)
  • सीरीज स्थिति: भारत पहले टेस्ट में 165 रन से जीतकर 1-0 से आगे है. 

ये भी पढ़ें: ICC Test Rankings: ट्रैविस हेड से छिना नंबर-1 का ताज, पैट कमिंस को दोहरा झटका; टॉप-10 में दो भारतीय

IND vs SL Highlights: गंभीर की मास्टर प्लान के आगे श्रीलंका ने टेके घुटने, 3 विकेट बिना खाता खोले गिरे; भारत ने रचा जीत का नया इतिहास

MORE NEWS