Live TV
Search
Home > खेल > Who is Saransh Jain: कौन है सारांश जैन? कोलंबो टेस्ट में मिल सकता है मौका; इस तेज गेंदबाज की लेंगे जगह

Who is Saransh Jain: कौन है सारांश जैन? कोलंबो टेस्ट में मिल सकता है मौका; इस तेज गेंदबाज की लेंगे जगह

IND vs SL | Saransh Jain Debut: सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है. मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर ने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत की है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-20 13:30:26

Mobile Ads 1x1

IND vs SL | Saransh Jain Debut: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को कोलंबो में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह उनके करियर का बड़ा पड़ाव होगा.

किस खिलाड़ी की जगह आएंगे?

सारांश जैन को टीम में शामिल करने के लिए कुलदीप यादव की जगह पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है. पहले टेस्ट में कुलदीप कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला. वहीं, टीम के दूसरे स्पिनरों के अच्छे प्रदर्शन के कारण प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर मुकाबला बढ़ गया है.

कौन हैं सारांश जैन?

सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर में हुआ था. उन्होंने 2014-15 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. उनके पिता सुबोध जैन भी मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं. सारांश ने इंदौर के विजय क्लब में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं और इसी दौरान रजत पाटीदार के साथ भी खेला.

पिता से मिली बड़ी प्रेरणा

सारांश के पिता को एक क्लब टूर के दौरान कैंसर का पता चला था. उनकी सर्जरी हुई और परिवार ने यह बात सारांश से छिपाकर रखी, ताकि उनका ध्यान क्रिकेट से न भटके. ऑपरेशन के बाद पिता ने उन्हें एक नोट लिखा, जिसमें क्रिकेट पर ध्यान देने की बात कही. सारांश आज भी उस नोट को अपने पास रखते हैं.

सारांश का घरेलू करियर 

  • सारांश जैन ने 2021-22 रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई.
  • क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में उन्होंने कुल 13 विकेट लिए.
  • मुंबई के खिलाफ फाइनल में जैन ने 57 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.
  • 2022-23 रणजी सीजन में उन्होंने 360 रन और 35 विकेट अपने नाम किए.
  • शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
  • 2024 में उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली, जहां इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए.
  • 2025 दिलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 विकेट लिए और सेमीफाइनल व फाइनल में अर्धशतक जड़े.
  • उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
  • रणजी ट्रॉफी में भी जैन ने 518 रन और 30 विकेट लेकर अपनी दावेदारी मजबूत की.
  • लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब वह कोलंबो में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने की दौड़ में हैं.

MORE NEWS