<
Categories: क्रिकेट

IPL के बीच शुरू होगी टी20 सीरीज, भारत का सामना साउथ अफ्रीका से, कब-कहां देखें लाइव?

India Women vs South Africa Women T20 Series Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई है. यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका (India W vs South Africa W) के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

IND W vs SA W: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई है. यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका (India W vs South Africa W) के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार, 17 अप्रैल को डरबन के किंग्समीड मैदान पर होगा. दूसरा मैच भी इसी मैदान पर रविवार, 19 अप्रैल को खेला जाएगा. आइए जानते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कैसे और कहां देख पाएंगे.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच शुक्रवार, 17 अप्रैल को रात 9:30 बजे शुरू होगा. टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी रात 9:00 बजे होगा. भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकेगा. वहीं मोबाइल और इंटरनेट पर मैच जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकेगा. मोबाइल पर हॉटस्टार ऐप पर मैच यानी आप फ्री में देख पाएंगे.

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी. पिछले साल उन्होंने भारत को महिला क्रिकेट का पहला आईसीसी खिताब दिलाया था. दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट हैं. भारत ने फरवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी और वहां शानदार जीत हासिल की थी. अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी.

टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काश्वी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा.

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, अयांडा हलुबी, सिनालो जाफ्टा, अयाबोंगा खाखा, सुने लूस, तेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने और क्लोए ट्रायन.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST