Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL में फ्री-हिट विवाद! पिच के बाहर गेंद पर गिरने पर अंपायर ने क्यों दी No-Ball? आसान शब्दों में समझें नियम

IPL में फ्री-हिट विवाद! पिच के बाहर गेंद पर गिरने पर अंपायर ने क्यों दी No-Ball? आसान शब्दों में समझें नियम

GT vs KKR: IPL 2026 में केकेआर बनाम जीटी के मुकाबले में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए. अशोक शर्मा की एक गेंद पिच के बाहर गिरी, जिसे अंपायर ने वाइड की जगह नो बॉल करार दी. जानें इसकी वजह...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 18, 2026 15:40:22 IST

Mobile Ads 1x1

GT vs KKR IPL 2026 Ashok Sharma: 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद में मुकाबला खेला गया. इस मैच में फ्री-हिट की गेंद को लेकर विवाद हुआ. दरअसल, केकेआर की पारी के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. गुजरात टाइटंस के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने गलती से केकेआर के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन को बड़ा मौका दे दिया. हालांकि ग्रीन उस मौके का पूरा फायदा नहीं उठा पाए. अशोक शर्मा ने बल्लेबाज कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को फंसाने के लिए स्लोअर बॉल डाली, लेकिन गेंद ज्यादा वाइड हो गई.

अशोक शर्मा की गेंद पिच से बाहर जा गिरी, जिसके चलते उसे नो-बॉल करार दिया गया. इससे कैमरन ग्रीन को फ्री-हिट मिल गई. अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने फ्री-हिट की गेंद 143 किमी प्रति घंटे की ज्यादा रफ्तार से शॉर्ट और आउटसाइड स्टंप की ओर डाली. इस पर ग्रीन ने पुल लगाने की कोशिश की, लेकिन मिस कर बैठे. इससे केकेआर को फ्री-हिट पर कोई रन नहीं मिला. हालांकि इस बीच कुछ फैंस के मन में सवाल उठा कि आखिर अंपायर ने इस गेंद को नो-बॉल क्यों दिया. इसे वाइड भी दिया जा सकता था. ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…

नो-बॉल का क्या है नियम?

IPL की प्लेइंग कंडीशन्स के नियम 21.7 के अनुसार, अगर गेंद पिच पर एक बार से ज्यादा बाउंस होती है, जमीन पर रोल होती है या पिच से बाहर गिरती है, तो अंपायर उसे नो बॉल देता है. हालांकि इस मामले में जरूरत पड़ने पर थर्ड अंपायर की मदद ली जा सकती है. इससे थर्ड अंपायर टीवी रिप्ले देखकर नो बॉल का फैसला दे सकता है. इतना ही नहीं, अगर कोई गेंद नो बॉल और वाइड दोनों की शर्तों को पूरा करता है, तो उसे नो बॉल दिया जाएगा. दरअसल, इन मामलों में नो बॉल को प्राथमिकता दी जाती है. ऐसे में अगर नियमों के अनुसार देखें, तो अशोक शर्मा की गेंद नो बॉल की कैटेगरी में आती है.

कैसा रहा GT vs KKR का मैच?

मैच की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए थे. केकेआर की ओर से कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. उनके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 27 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.4 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया. कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा साईं सुदर्शन ने 22 और जोस बटलर ने 25 रनों का योगदान दिया. इसके दम पर गुजरात ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने केकेआर को इस सीजन की 5वीं हार थमा दी है. केकेआर की टीम इस सीजन 6 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है.

MORE NEWS