<
Categories: क्रिकेट

IPL: स्लो ओवर रेट के लिए सिर्फ कप्तान जिम्मेदार नहीं, अंपायर की भी सैलरी काटो, क्रिकेट एक्सपर्ट ने उठाई आवाज

क्या आईपीएल में धीमी ओवर गति के लिए खिलाड़ियों की जगह अंपायरों को सजा मिलनी चाहिए? यह सवाल मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के क्रिकेट प्रमुख फ्रेजर स्टीवर्ट ने उठाया है. फ्रेजर स्टीवर्ट ने मुंबई के वानखेड़े मैदान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला देखा था.

क्या आईपीएल में धीमी ओवर गति के लिए खिलाड़ियों की जगह अंपायरों को सजा मिलनी चाहिए? यह सवाल मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब के क्रिकेट प्रमुख फ्रेजर स्टीवर्ट ने उठाया है. फ्रेजर स्टीवर्ट ने मुंबई के वानखेड़े मैदान में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला देखा था. यह मैच पूरे चार घंटे और बाईस मिनट तक चला. इसके बाद मुंबई क्रिकेट संघ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैच के धीमे होने के लिए सिर्फ खिलाड़ी और कप्तान जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि अंपायरों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए.
उन्होंने कहा, “अंपायर मैच को धीमा होने दे रहे थे. खेल को लगातार आगे बढ़ाते रहना अंपायर की जिम्मेदारी है. लेकिन जब हर ब्रेक करोड़ों दर्शकों के लिए विज्ञापन का मौका बन जाता है, तब यह समझना मुश्किल नहीं है कि मैच क्यों रुक-रुक कर चल रहा है. एक तरीका यह हो सकता है कि अगर ओवर पूरे करने की गति खराब हो तो अंपायरों पर जुर्माना लगाया जाए. इससे शायद मैच तेज़ी से पूरे होने लगेंगे.”

अंपायर्स पर लगना चाहिए जुर्माना

स्टीवर्ट ने कहा कि खेल के नियम अंपायरों को चेतावनी देने और समय खराब करने पर पांच रन की पेनल्टी लगाने का अधिकार देते हैं, लेकिन अंपायर इन अधिकारों का इस्तेमाल करने से बचते हैं. फिलहाल यदि कोई टीम समय पर अपने ओवर पूरे नहीं कर पाती है, तो उसकी सजा कप्तान को भुगतनी पड़ती है. कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है, टीम पर क्षेत्ररक्षण संबंधी पाबंदियां लग सकती हैं और विरोधी टीम को अतिरिक्त रन भी मिल सकते हैं. लेकिन स्टीवर्ट का मानना है कि अगर समय की निगरानी के लिए अंपायरों को भी जिम्मेदार बनाया जाए, तो इससे खेल को बड़ा फायदा होगा.

द हंड्रेड का दिया उदाहरण

उन्होंने कहा, “यह वास्तव में एक बड़ी समस्या है. जब हमने मैच देखा, तो सबसे ज्यादा जिस चीज़ ने ध्यान खींचा, वह थी खेल की बहुत धीमी रफ्तार और बार-बार रुकावटें. द हंड्रेड में जैसे ही विकेट गिरता है, साठ सेकंड की घड़ी शुरू हो जाती है. अगले बल्लेबाज़ को तय समय के भीतर तैयार होना पड़ता है, नहीं तो टीम के पांच रन काट लिए जाते हैं.” उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि यहां ज्यादा गर्मी होती है और खिलाड़ियों को पानी और अन्य चीज़ों की जरूरत पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद बहुत ज्यादा लोग लगातार मैदान पर आ-जा रहे थे.”
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST