<

राघव चड्ढा को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा, अंग्रेजी के Z से क्या है नेताओं की सुरक्षा का संबंध, कितने जवान तैनात?

हाल ही में पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया. इसके बाद केंद्र सरकार ने खतरे को देखते हुए उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है. आइए जानते हैं कि जेड सुरक्षा क्या होती है?

Raghav Chaddha Z Security: बीते सप्ताह पंजाब की आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उनके पद से हटा दिया. इसके बाद पंजाब सरकार द्वारा दी गई जेड प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली गई. वहीं केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है. केंद्र सरकार को खतरे की आशंका थी, जिसके आधार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है, जो दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर मुहैया कराई जाएगी. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि आखिर जेड सिक्योरिटी क्या है और इसके तहत कितने जवान और सैनिकों को उनकी सुरक्षा में खड़ा किया जाता है. अंग्रेजी के अक्षर ‘Z’ का सीधा संबंध सुरक्षा की श्रेणी से है, जो खतरे की धारणा के आधार पर वीआईपी और नेताओं को दी जाती है.

क्या होती है जेड श्रेणी सुरक्षा?

बता दें कि जेड श्रेणी सुरक्षा जेड आकार में होती है. इसे भारत में उच्च स्तरीय सुरक्षा माना जाता है. यह सुरक्षा गंभीर खतरों का सामना कर रहे वीआईपी और वीवीआईपी लोगों को दी जाती है. इस सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाता है. इसमें 4-6 एनएसजी कमांडो होते हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाता है. ये सुरक्षा वीआईपी लोगों को सातों दिन 24 घंटे सुरक्षा कवच की तरह हर खतरे से बचाता है. 

किन लोगों को मिलती है जेड श्रेणी सुरक्षा?

जेड श्रेणी सुरक्षा राजनेताओं और उन प्रमुख हस्तियों को दी जाती है, जिन्हें खूफिया एजेंसियों से जान का खतरा होता है. अब तक ये सिक्योरिटी बाबा रामदेव और एक्टर आमिर खान को दी गई है. साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और तिब्बत के धार्मिक गुरु दलाई लामा समेत कई वीआईपी को दी गई है. 

कितनी तरह की होती है सुरक्षा?

बता दें कि देश में आमतौर पर 5 तरह की सुरक्षा दी जाती हैं. इनमें X, Y, Y+, Z और Z+ सुरक्षा होती हैं. वहीं जेड प्लस सुरक्षा में लगभग 55 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं. इनमें 10 से ज्यादा NSG कमांडो होते हैं. इसके साथ ही उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन और पायलट वाहन मुहैया कराए जाते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST