CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च (सोमवार) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी. चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच के अलावा अन्य 5 मैचों में धोनी के बिना खेलने के लिए उतरेगी.
30 मार्च को आमने सामने होगी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स.
नई दिल्ली. पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च (सोमवार) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी. यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई जहां छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं राजस्थान की टीम पिछले सीजन की निराशा को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहेगी. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच के अलावा अन्य 5 मैचों में धोनी के बिना खेलने के लिए उतरेगी.
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं. इनमें चेन्नई ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान 15 बार बाजी मार चुका है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच टक्कर बेहद कड़ी रहने वाली है. यह मुकाबला आईपीएल 2026 का तीसरा मैच होगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा. भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख पाएंगे.
बरसापारा क्रिकेट स्टेडिय में आमतौर पर हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. यहां की पिचें ज्यादातर सपाट होती हैं, जहां गेंदबाजों को ज्यादा मूवमेंट या टर्न नहीं मिलता. ऐसे में गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेहद सटीक गेंदबाजी करनी होगी। इस मैदान पर आईपीएल में प्रति ओवर औसतन 8.56 रन बनते हैं.
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह चारक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, रवि सिंह, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, शुभम दुबे, विग्नेश पुथुर, कुलदीप सेन और बृजेश शर्मा.
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवर्टन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारे फौल्क्स, स्पेंसर जॉनसन और कार्तिक शर्मा.
MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर…
पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच…
DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…
CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…
Elephant Dancing Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हाथी के डांस का वीडियो काफी…
Hardik Pandya New Car: हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को 1.4 करोड़ रुपये…