<
Categories: क्रिकेट

पति क्रिकेटर, वाइफ रोलर स्केटर, एशियन गेम्स में जीत चुकी है मेडल, दिलचस्प है लव स्टोरी

Sandeep Warrier and Aarathy Kasturi raj love story: संदीप वॉरियर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. उनकी वाइफ एक एथलीट है जिन्होंने एशियन गेम्स में मेडल भी जीता है. आइए जानते हैं संदीप वॉरियर और आरती कस्तूरी राज की लव स्टोरी के बारे में.

भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल से दूर संदीप वॉरियर (Sandeep Warrier) आज क्रिकेट के गेम से गायब से हो गए हैं. उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2024 में ही गुजरात के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था. संदीप की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. उनकी वाइफ एक एथलीट है जिन्होंने एशियन गेम्स में मेडल भी जीता है. आइए जानते हैं संदीप वॉरियर और आरती कस्तूरी राज की लव स्टोरी के बारे में.

संदीप और कस्तूरी की पहली मुलाकात साल 2014–2015 के दौरान चेन्नई में हुई थी. उस समय आरती कस्तूरी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं. उन्होंने संदीप को एक स्पोर्ट्स फंक्शन में बुलाय था, जहां से उनकी बातचीत शुरू हुई. यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर एक गहरे रिश्ते का रूप ले लिया. संदीप ने कई बार कहा है कि उनके आरती ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है.

जीत चुकी है ब्रॉन्ज मेडल

लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली. शादी के बाद भी दोनों ने अपने-अपने करियर पर पूरा ध्यान दिया. आरती कस्तूरी राज एक सफल डॉक्टर होने के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल की रोलर  भी हैं. उन्होंने साल 2022 के एशियन गेम्स में 3000 मीटर रिले स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था. उस दौरान संदीप भी भावुक हो गए हैं और वाइफ की इस उपलब्धि को खास बताया था.

2026 में नहीं खेल रहे आईपीएल

बता दें कि संदीप वारियर ने भी अपने क्रिकेट करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. खासकर IPL 2018 ऑक्शन में जब उन्हें कोई टीम नहीं मिली. दोनों के रिश्ते की खास बात यह है कि वे एक-दूसरे को पूरा स्पेस देते हैं और अपने-अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते हैं. संदीप अक्सर आरती के नेशनल इवेंट्स में भी उनके साथ नजर आते हैं, जो उनके सपोर्ट को दर्शाता है. बता दें कि आईपीएल 2026 में संदीप किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST