Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: सिक्का नहीं दे रहा साथ… ईशान किशन के नाम जुड़ा ऐसा रिकॉर्ड, जो कोई कप्तान नहीं चाहेगा

IPL 2026: सिक्का नहीं दे रहा साथ… ईशान किशन के नाम जुड़ा ऐसा रिकॉर्ड, जो कोई कप्तान नहीं चाहेगा

Ishan Kishan Unwanted Record: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने आईपीएल में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ईशान किशन आईपीएल में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान बन गए हैं.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 21, 2026 20:03:46 IST

Mobile Ads 1x1

Ishan Kishan Unwanted Record: आईपीएल में ईशान किशन (Ishan Kishan) के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. ईशान किशन आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान बन गए हैं. IPL 2026 में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को कप्तानी सौंपी गई थी. अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मुकाबले खेल लिए हैं, जिनमें 3 जीत और तीन हार मिली है. अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरी है. इस मैच में भी ईशान किशन ने टॉस गंवा दिया. इस सीजन लगातार 7 मैचों में ईशान किशन टॉस हार चुके हैं. एक भी बार सिक्का उनके पक्ष में नहीं गिरा. इसी के साथ ईशान किशन लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने के अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया है.

ईशान किशन ने डेविड मिलर को पछाड़ा

ईशान किशन से पहले डेविड मिलर (David Miller) ने यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था. साल 2016 में डेविड मिलर ने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए लगातार 5 मैचों में टॉस गंवाया था. उस समय डेविड मिलर इस मामले में सबसे आगे थे. अब 10 साल बाद ईशान किशन ने डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ईशान किशन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस हारते ही यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था.

दिल्ली कैपिटल्स ने चुनी गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2026 का 31वां मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी कर रही है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से टीम जीत हासिल करती है, क्योंकि दोनों ही टीमों के खाते में 6-6 प्वाइंट हैं.

IPL 2026 में दोनों टीमों का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले 2 मैचों में जीत हासिल करके आ रही है. हैदराबाद ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें 3 जीत और 3 हार का सामना किया है. फिलहाल हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लड़खड़ाने के बाद वापसी की है. अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को हराकर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स को 5 मैचों में 3 जीत और 2 हार मिली है. फिलहाल दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है.

MORE NEWS