Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: अंपायर को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी! KKR के स्टार बैटर को मिली सजा, मैदान पर की थी ये हरकत

IPL 2026: अंपायर को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी! KKR के स्टार बैटर को मिली सजा, मैदान पर की थी ये हरकत

Angkrish Raghuvanshi Fined: बीसीसीआई ने केकेआर के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को बड़ी सजा सुनाई है. रघुवंशी पर मैच फीस का 20 फीसदी फाइन लगाया है. साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-27 13:56:27

Mobile Ads 1x1

Angkrish Raghuvanshi Fined: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा जुर्माना लगाया है. रविवार (25 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG vs KKR) के मैच में अंगकृष रघुवंशी ने आउट होने के बाद नाराजगी जताई थी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. दरअसल, रघुवंशी को अंपायर्स ने ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड (Obstructing the Field) के चलते आउट दिया था.

इस फैसले से केकेआर के खेमे में काफी नाराजगी दिखाई दी. वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने मैदान से बाहर लौटते समय अपना गुस्सा जाहिर किया था. इसकी मामले में बीसीसीआई ने रघुवंशी को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 का दोषी पाया गया. इसकी वजह से अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है. साथ ही रघुवंशी को 1 डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है.

रघुवंशी ने क्या किया था?

अंपायर द्वारा ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के चलते आउट दिए जाने के बाद अंगकृष रघुवंशी अपना आपा खो बैठे. वह अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए, जो मैदान से बाहर जाते समय साफ तौर पर दिखाई दिया. रघुवंशी ने बाउंड्री लाइन के कुशन पर जोर से अपना बल्ला मारकर नाराजगी दिखाई. इसके बाद डगआउट में जाते ही अपना हेलमेट भी फेंक दिया. आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी के एग्रेसिव रिएक्शन को देखकर मैच रेफरी ने उन्हें सजा सुनाई है.

इन खिलाड़ियों पर लग चुका फाइन

IPL 2026 में अंगकृष रघुवंशी पहले ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं, जिन पर इस तरह से जुर्माना लगाया गया है. मौजूदा सीजन में अभी तक कई टीमों के कप्तानों पर भारी जुर्माना लगाया जा चुका है. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज नीतीश राणा, आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड, हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नांद्रे बर्गर पर भी मैच रेफरी द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है.

ये भी पढ़ें:- नीतीश राणा पर BCCI का एक्शन… बिना मैच खेले मिली कड़ी सजा, ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज

कैसा रहा लखनऊ-केकेआर का मैच?

इस मुकाबले में केकेआर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. केकेआर ने जल्दी ही 3-4 विकेट गंवा दिया. इसके बाद केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह ने टीम की पारी को संभाला. रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके चलते केकेआर का स्कोर 155 पर पहुंचा. इसके जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी 20 ओवर में 155 रन बना दिए, जिससे मैच टाई हो गया. इसके बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें LSG ने सिर्फ 1 ही रन बनाए. इसके बाद केकेआर की ओर से सुपर ओवर खेलने आए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया.

MORE NEWS