<
Categories: मनोरंजन

मुंबई में विराट-अनुष्का का लग्जरी आशियाना, अंदर की डिजाइन और सेटअप के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर चर्चा में रहते हैं,आज हम आपको कोहली के आलीशान घर के बारे में आपको बताएंगे.

 Virat Kohli Mumbai House: मुंबई जैसे बड़े और रौनक भरे शहर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर किसी सपने से कम नहीं है. दोनों ने यहां एक बेहद खूबसूरत और शानदार अपार्टमेंट में अपना आशियाना बसाया हुआ है, जिसकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपये बताई जाती है. यह घर एक हाई-राइज बिल्डिंग की 35वीं मंजिल पर स्थित है, जहां से अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है.

करीब 7,000 स्क्वायर फीट से ज्यादा में फैला यह अपार्टमेंट चार बेडरूम वाला है और हर कोना बेहद सलीके से सजाया गया है. यहां हर चीज में सादगी के साथ क्लास का शानदार मेल देखने को मिलता है.

घर की डिजाइन और खासियत

विराट और अनुष्का का घर दिखने में जितना लग्जरी है, उतना ही शांत और सुकून देने वाला भी है. जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक 7,171 वर्ग फुट के 4 बेडरूम वाले इस अपार्टमेंट की कीमत 34 करोड़ रुपए है.घर का इंटीरियर ज्यादा भारी-भरकम नहीं है, बल्कि मिनिमल और साफ-सुथरे डिजाइन पर फोकस किया गया है. हल्के रंगों का इस्तेमाल और खुले स्पेस इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.घर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे  रोशनी भरपूर आती है. बालकनी सेअरब सागर का नजारा साफ दिखता है .इस खूबसूरत घर में विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों-वामिका और अकाय के साथ रहते हैं. बच्चों के लिए भी घर में खास जगह बनाई गई है, जहां वे आराम से खेल और समय बिता सकें.

अलीबाग में भी है शानदार विला

मुंबई के अलावा इस पावर कपल का एक शानदार विला अलीबाग में भी है, जिसे वे अक्सर छुट्टियों के लिए इस्तेमाल करते हैं. यह विला हरियाली से घिरा हुआ है और यहां मॉडर्न और क्लासिक डिजाइन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है.इस विला में कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं, जैसे तापमान नियंत्रित स्विमिंग पूल, जैकूजी, पूरी तरह से सुसज्जित किचन और स्टाफ के लिए अलग व्यवस्था. कांच की बड़ी दीवारें और खुले स्पेस इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं.

कैसे शुरू हुई विराट-अनुष्का की कहानी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया.आखिरकार 11 दिसंबर 2017 को दोनों ने इटली में एक निजी समारोह में शादी की और आज यह जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा कपल्स में गिनी जाती है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST