मुंबई इंडियंस के लिए आज का मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. क्या सूर्या की कप्तानी में MI बाजी पलटेगी या RCB करेगी बाहर? जानें टॉस के बाद क्या है दोनों टीमों का दांव.
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Match Scorecard: मुंबई इंडियंस के लिए हालात फिलहाल काफी नाजुक हैं. पिछले मैच में मिली जीत के बावजूद टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर संघर्ष कर रही है और टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. एक और हार उनके सफर को लगभग खत्म कर सकती है. टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले मैच की तरह इस बार भी मैदान से नदारद हैं.
टॉस के वक्त मुंबई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी आत्मविश्वास में दिखे. उन्होंने काली मिट्टी वाली इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सूर्या का मानना है कि इस बड़े मैदान पर स्कोरबोर्ड का दबाव विपक्षी टीम पर भारी पड़ेगा. उन्होंने कहा, ‘मैदान बड़ा है और अगर हम एक अच्छा स्कोर खड़ा कर देते हैं, तो दूसरी टीम पर दबाव बनाना आसान होगा. हम अपनी गेंदबाजी को और बेहतर करने पर भी लगातार मेहनत कर रहे हैं.’
दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि सख्त पिच और लक्ष्य का पीछा करने के लिए अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना एक साफ और आसान फैसला था. पाटीदार ने टीम का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पिछली हारों को भूलकर अब हमारा पूरा ध्यान अपनी ताकत और आज के खेल पर है. उनका मानना है कि आरसीबी दूसरों के बारे में सोचने के बजाय खुद के खेल को सुधारने पर फोकस कर रही है.
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रायन रिकलटन, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ए.एम. गजनफर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…
IND vs PAK No Handshake Controversy: क्रिकेट में मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा…
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…