Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है
परिवार वालों का आरोप है कि बहू के पहनावे और रील बनाने के शौक को लेकर सास-ससुर टोका-टाकी करते थे. धीरे-धीरे विवाद ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया. ऐसे में परेशान होकर सास-ससुर ने आत्म हत्या कर ली.
मॉर्डन बहू की मनमानी से परेशान सास-ससुर ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताए छिपे हुए राज़, ये है पूरा मामला!
हरियाणा के पनीपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बहू के पहनावे और मॉर्डन शौक-मौज से तंज आकर सास-ससुर ने आत्महत्या कर ली है. परिवार वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहू घर में छोटे कपड़े पहनती थी, रील बनाती थी और घूमने-फिरने की शौकीन थी. दिल्ली के मॉर्डन परिवार में पली-बड़ी बहू गांव के माहौल में एडजस्ट नहीं कर पाई. बताया जा रहा है कि शादी के बाद बेटे आशीष का व्यवहार भी अपने माता-पिता के प्रति काफी बदल गया था, जिसके बाद घर में रोजाना टोका-टोकी होने से विवाद जैसी स्थिति बनी रहती थीं. ऐसे में बहू की मनमानी बढने से सास-ससुर लंबे समय से परेशान थे.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बहू की मॉर्डन लाइफस्टाइल के कारण सास-ससुर रोजाना टोका-टाकी करते थे, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदलने लगा. इसी से परेशान होकर सास-ससुर ने सल्फास नामक जहर खा लिया. दोनों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने बुजुर्ग दंपति को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने सास को मौके पर मृत घोषित कर दिया. जबकि ससुर को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया.
परिजनों का आरोप है कि बहू स्नेहा दिल्ली के एक मॉर्डन परिवार की बेटी थी, जिसकी शादी गांव नारा के आशीष से हुई थी. शादी के बाद स्नेहा अपनी सहूलियत के मुताबिक कपड़े पहनती थी, जो सास सुमन और ससुर राजेश को बिल्कुल पसंद नहीं था. शुरुआत में बहू पर सूट और साड़ी पहनने का दवाब बनाया जाता था, जब बहू ने देसी पहनावा स्वीकार नहीं किया तो टोका-टाकी होने लगी. ऐसा व्यवहार जब पति आशीष को पसंद नहीं आया तो उन्होंने भी माता पिता के प्रति अपना व्यवहार सख्त कर लिया.
बताया जा रहा है कि बहू स्नेहा की मनमानी और बेटे आशीष के साथ कड़वे होते रिश्तों से परेशान होकर माता-पिता अंदर ही अंदर परेशानी झेल रहे थे. आखिरी विवाद शनिवार दोपहर को सामने आया, जब सास-ससुर ने मानसिक तनाव के चलते सल्फास नामक जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजनों ने बताया है कि आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी मुलाकात स्नेहा से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. इसके बाद 2025 में दोनों ने परिवार की रजामंदी से अरेंज मैरिज कर ली.
ये भी पढ़ें:- शादी का खाना खाया तो लगेगा 5 लाख का जुर्माना! राजस्थान में पंचों की दबंगई देख कांप जाएगी रूह, फूट-फूटकर रोया पीड़ित पिता
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…
Tilak Varma vs Pakistan: ट्रोलर्स के निशानों पर रहने वाले तिलक वर्मा ने एशियाई खेल…
IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…
Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…