Ashutosh Sharma MPL: आशुतोष शर्मा पर हुई पैसों की बारिश! जानें रेलवे के इस खिलाड़ी को मालवा स्टैलियंस ने कितने में खरीदा और ग्रुप A के कौन से खिलाड़ी रहे सबसे महंगे.
आशुतोष शर्मा को मालवा स्टैलियंस फ्रेंचाइजी ने 15 लाख में खरीदा
MPL Auction 2026: मध्य प्रदेश लीग (MPL) के इतिहास में पहली बार IPL की तर्ज पर खिलाड़ियों की नीलामी हुई. जाने-माने खिलाड़ियों के साथ-साथ नए खिलाड़ियों पर भी पैसों की खूब बरसात हुई. आशुतोष शर्मा जो रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं वो सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं उन्हें मालवा स्टैलियंस फ्रेंचाइजी ने 15 लाख में खरीदा.
आशुतोष शर्मा नीलामी में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो मध्य प्रदेश के बाहर घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. हालाँकि वे घरेलू टूर्नामेंटों में रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं फिर भी उन्हें मध्य प्रदेश लीग में खेलने की अनुमति दी गई क्योंकि रेलवे की अपनी कोई लीग नहीं है. आशुतोष की बेस प्राइस 3 लाख थी लेकिन उन्हें खरीदने के लिए सभी टीमों के बीच ज़ोरदार बोली की होड़ देखने को मिली. आखिरकार मालवा फ्रेंचाइजी ने सबसे ऊंची बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया. IPL में आशुतोष दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए हैं, जिन्हें उन्होंने 3.80 करोड़ में खरीदा था.
आशुतोष शर्मा – मालवा स्टैलियंस ने 15 लाख में खरीदा
अक्षत रघुवंशी – रीवा जगुअर्स ने 13.80 लाख में खरीदा
आवेश खान – चंबल घड़ियाल्स ने 8.20 लाख में खरीदा
शिवम शुक्ला – पिंक पैंथर्स ने 6.60 लाख में खरीदा
शिवांग कुमार – बुंदेलखंड बुल्स ने 13 लाख में खरीदा
माधव तिवारी – उज्जैन फाल्कन्स ने 10.60 लाख में खरीदा
सारांश जैन – निमाड़ ईगल्स ने 9.60 लाख में खरीदा
कुलदीप सेन – बुंदेलखंड बुल्स ने 7 लाख में खरीदा
कुमार कार्तिकेय सिंह – रॉयल निमाड़ ईगल्स ने 10.20 लाख में खरीदा
मंगेश यादव – ग्वालियर चीताज़ ने 12 लाख में खरीदा
यह मध्य प्रदेश लीग का तीसरा सीज़न है जिसका आयोजन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की देखरेख में किया जा रहा है. इससे पहले लीग में सात टीमें थीं लेकिन इस बार कुल 10 टीमें जिनमें तीन नई फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी. जहाँ लीग के पिछले दो सीजन ग्वालियर में हुए थे वहीं तीसरा सीजन इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. नीलामी की प्रक्रिया चारु शर्मा ने पूरी की. इस कार्यक्रम के दौरान MPCA के अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे.
Great Indian Bustard: कच्छ के रेगिस्तान में 10 साल बाद गूंजी नन्हीं किलकारी! इस दुर्लभ…
Shri Hanumat Pancharatnam: हनुमान जयंती के दिन लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं, इन्ही…
Rayara Doddi से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया, जहां 85 वर्षीय महिला, जो नियमित…
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले…
LSG vs DC Weather Forecast: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल…
यह बाइकें पुराने सेगमेंट से ज्यादा अपग्रेडेड और नए अवतार में देखने के लिए मिलेंगी.…