Live TV
Search
Home > क्रिकेट > MI vs CSK: चेन्नई-मुंबई 23 अप्रैल को होगी आमने सामने, धोनी-रोहित मैदान में देंगे दिखाई? क्या है अपडेट

MI vs CSK: चेन्नई-मुंबई 23 अप्रैल को होगी आमने सामने, धोनी-रोहित मैदान में देंगे दिखाई? क्या है अपडेट

MI vs CSK: आईपीएल 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच गुरुवार रात वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में खेलने के लिए उतरेंगे या फिर नहीं.

Written By:
Last Updated: 2026-04-22 20:08:13

Mobile Ads 1x1
MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) के बीच गुरुवार रात वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि दोनों टीमों के लिए बल्कि दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम मैच है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में खेलने के लिए उतरेंगे या फिर नहीं.
 
टीम सूत्रों के अनुसार, दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी इस महत्वपूर्ण मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं, क्योंकि उनकी टीमों पर लगातार हार के बाद दबाव काफी बढ़ गया है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच एमएस धोनी की इस सीजन का पहला मैच हो सकता है. बताया जा रहा है कि धोनी को काफ इंजरी से काफी हद तक राहत मिल चुकी है और वह लगातार टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं, जिसमें विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी भी शामिल है. भले ही वह पूरी तरह 100% फिट न हों, लेकिन उनके खेलने के संकेत मजबूत हैं.
 
क्या रोहित शर्मा की होगी वापसी

वहीं मुंबई इंडियंस भी अपने स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की वापसी की उम्मीद कर रही है. रोहित को पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर रहना पड़ा था. हालांकि टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन शुरुआती ओवरों में टॉप ऑर्डर की कमजोरी साफ नजर आई. ऐसे में रोहित की वापसी टीम को स्थिरता और अनुभव प्रदान कर सकती है.
 
दोनों के पास सिर्फ 2 जीत

इस सीजन में दोनों ही टीमें अब तक समान स्थिति में हैं. 6 में से सिर्फ 2 जीत. मुंबई का नेट रन रेट थोड़ा बेहतर है और साथ ही उनके हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी चेन्नई पर थोड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा फॉर्म दोनों टीमों के लिए चिंता का विषय है. आमतौर पर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कम से कम 8 जीत जरूरी मानी जाती हैं. ऐसे में दोनों टीमों के लिए अब हर मैच “करो या मरो” जैसा हो गया है.

MORE NEWS