Sunil Pal: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में लग चुकी है. वहीं फिल्म के प्रीमियर पर जब कॉमेडियन सुनील पाल पहुंचे, तो उनका हाल देख हर कोई हैरान रह गया.
Sunil Pal
Sunil Pal: पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में मुंबई में आयोजित कपिल शर्मा की फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 के प्रीमियर में नजर आए. इस खास मौके पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की, जिनमें टाइगर श्रॉफ, अमीषा पटेल, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, भारती सिंह, तब्बू, राजीव ठाकुर, कृष्णा अभिषेक, आरती सिंह, मनोज बाजपेयी, अर्चना पूरन सिंह, मनीष पॉल, जाकिर खान और जॉनी लीवर शामिल थे. वहीं सुपरस्टार आमिर खान भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ इस इवेंट में पहुंचे.
सितारों से भरे इश इवेंट में कॉमेडियन सुनील पाल भी पहुंचे थे. लेकिन उनके अंदाज, उनकी हेल्थ औऱ पहनावे ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी घटा हुआ वजन देख हर कोई हैरान रह गया. सोशल मीडिया र सुनील का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैन्स उनके लिए चिंतित नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुनील पाल नीली शर्ट, काले रंग की पैंट और पैरों में चप्पल पहनकर इवेंट में पहुंचते नजर आते हैं. जैसे ही यह क्लिप सामने आई, फैंस की नजर उनके बदले हुए हुलिए पर टिक गई.
काफी दुबले दिखाई दे रहे सुनील को देखकर लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे हैं. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उनकी हालत देखकर लग रहा है कि वह किसी बड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं और ऐसे वक्त में उनके करीबी दोस्तों को आगे आकर मदद करनी चाहिए. वहीं दूसरे ने लिखा कि समय कभी एक जैसा नहीं रहता. हालांकि कुछ लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया भी दी. एक यूजर ने कमेंट किया कि जब कोई दूसरों के बारे में गलत बोलोगे, तो फिर ऐसी स्थिति का सामना करना ही पड़ता है.
अगर ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की बात करें, तो यह कपिल शर्मा की हिट फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ का अगला भाग है. इस बार भी कपिल शर्मा के साथ कई नए और दिलचस्प चेहरे नजर आ रहे हैं. फिल्म में आयशा खान, त्रिधा चौधरी, वरीना हुसैन, पारुल गुलाटी, मंजोत सिंह, आइशा उकबाह मलिक और हीरा वरीना अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं.
इस फिल्म के निर्देशन की कमान अनुकल्प गोस्वामी ने संभाली है. दर्शकों को लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार था, वह आखिरकार 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के वीडियोज और क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं. कपिल शर्मा और मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…
West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…
When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…
Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…
13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…