<

IND vs SA: संजू सैमसन को मिलेगा जस्टिस… क्या तीसरे T20 से बाहर होंगे शुभमन गिल, जानें कैसे होगी भारत की प्लेइंग 11?

IND vs SA 3rd T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. दूसरे मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कई बदलाव नजर आ सकते हैं. देखें क्या होगी प्लेइंग-11...

IND vs SA 3rd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर यानी रविवार को धर्मशाला के मैदान में खेला जाएगा. दूसरे टी20 में भारत को मिली हार के बाद तीसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए जा सकता है. इस मुकाबले में भारत के बल्लेबाज विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. ऐसे में सवाल है कि अगर सैमसन को मौका मिलेगा, तो प्लेइंग-11 से बाहर किसे किया जाएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह ओपनिंग की जगह दी जाती है या फिर जितेश शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.

बता दें कि इस सीरीज में 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें शुभमन गिल बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. वहीं, जितेश शर्मा ने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. दूसरे टी20 मैच में जितेश शर्मा के पास मौका था कि वह खुद को बेहतर फिनिशर के तौर पर साबित कर सकें, लेकिन वह उस मौके को भुनाने में कामयाब नहीं रहे. पिछले 2 मुकाबलों को देखते हुए तीसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव नजर आ सकते हैं.

शुभमन गिल होंगे बाहर?

शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले 2 मैचों में छोटे स्कोर पर आउट हो गए. सीरीज के पहले मैच में गिल 2 गेंदों में 4 रन और दूसरे मैच में डक पर पवेलियन लौट गए थे. इतना ही नहीं, गिल ने टी20 इंटरनेशनल में वापसी के बाद टीम इंडिया के लिए 14 मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन पिछले डेढ़ सालों में उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी नहीं निकला है. ऐसे में शुभमन गिल को तीसरे टी20 से बाहर बैठाया जा सकता है. भले ही शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के उप-कप्तान हैं, लेकिन पहले भी देखा गया है कि जब उप-कप्तान को टीम से बाहर किया गया है. बता दें कि शुभमन गिल ने पिछले 14 टी20 मैचों में 26.3 की औसत से सिर्फ 263 रन बनाए हैं. ऐसे में संभावना है कि गिल को बाहर कर संजू सैमसन को मौका दिया जाए.

गिल नहीं, तो जितेश शर्मा होंगे बाहर?

अगर शुभमन गिल को बाहर नहीं किया जाता है, तो शायद जितेश शर्मा को तीसरे टी20 से ड्रॉप कर दिया जाए. उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है, क्योंकि वह पहले भी टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑर्डर में खेल चुके हैं. हालांकि उनका प्रदर्शन एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर काफी बेहतर है. वहीं, अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, तो उन्हें टीम से बाहर करने पर कोई सवाल ही नहीं है. अभिषेक शर्मा को टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं, हालांकि वह अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर पा रहे हैं. इसके अलावा नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव, मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन या जितेश शर्मा खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11?

तीसरा टी20 मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा. इस मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोंनों को मदद मिलती है. ऐसे में भारतीय टीम कई ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है. इसमें हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, और वरुण चक्रवर्ती संभालते नजर आएंगे, जबकि कुलदीप यादव को एक बार फिर बाहर बैठाया जा सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11 (Team India Predicted Playing XI)

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price 13 September: आज पेट्रोल-डीजल कितने का? गाड़ी में तेल डलवाने से पहले जान लें 1 लीटर की कीमत

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: September 13, 2026 07:31:09 IST

Petrol Diesel Price Today 13 September: आज पेट्रोल-डीजल कितने का? गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 1 लीटर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: September 13, 2026 06:40:36 IST

Beetroot Radish Pickle: आम-मिर्च का अचार छोड़िए, इस बार बनाएं चुकंदर-मूली का चटपटा अचार, 10-15 मिनट में होगा तैयार

Beetroot Radish Pickle: आम और मिर्च के अचार से अलग इस बार चुकंदर और मूली…

Last Updated: September 12, 2026 23:31:15 IST

Joe Root record: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का तोड़ा बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

Joe Root record: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट…

Last Updated: September 12, 2026 23:03:57 IST

Dubai Trip Budget: लाखों नहीं, इतने रुपये में हो जाएगी 7 दिन की दुबई ट्रिप, फ्लाइट से होटल तक जानें पूरा खर्च

Dubai Trip Budget: दुबई घूमने के लिए जरूरी नहीं कि लाखों रुपये खर्च किए जाएं.…

Last Updated: September 12, 2026 22:23:20 IST