<
Categories: मनोरंजन

Kareena Kapoor Controversy: करीना कपूर के 200 साल पुराने पेंडेंट में ऐसा क्या था? तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल, कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस!

Kareena Kapoor Controversy: दिवाली लुक में करीना कपूर के 30 कैरेट पन्ने के पेंडेंट पर विवाद छिड़ गया है. कुरान की आयत-उल-कुर्सी लिखे इस 200 साल पुराने शाही गहने को लेकर कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने करीना और रिया कपूर को लीगल नोटिस भेजा है.

Kareena Kapoor Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनका दिवाली लुक है. दिवाली के मौके पर करीना ने एक बेहद खास और कीमती पेंडेंट पहना था, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. इस पेंडेंट पर इस्लाम की पवित्र आयत-उल-कुर्सी लिखी हुई है. भोपाल के कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए करीना कपूर और उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर को लीगल नोटिस भेजा है.

करीना के पेंडेंट में ऐसा क्या था?

दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान करीना कपूर खान बेहद शाही अंदाज में नजर आई थीं. उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना का डिजाइन किया हुआ कफ्तान पहना था. इसके साथ उन्होंने सिर पर खूबसूरत पगड़ी और कलगी भी लगाई थी. हालांकि, उनके पूरे लुक में सबसे ज्यादा चर्चा 30 कैरेट के पन्ने से बने एक खास पेंडेंट की हुई. करीना की स्टाइलिस्ट और फिल्ममेकर रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की थीं. उन्होंने बताया था कि यह एक एंटीक पेंडेंट है, जिस पर कुरान की आयत-उल-कुर्सी लिखी हुई है. इसके बाद ही इस पेंडेंट को लेकर विवाद शुरू हो गया.

200 साल पुराना है पेंडेंट का इतिहास

बताया जाता है कि यह पेंडेंट करीब 200 साल पुराना है और भोपाल के शाही परिवार की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा हुआ है. दरअसल, सैफ अली खान की दादी साजिदा सुल्तान भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्लाह खान की बेटी थीं. साजिदा सुल्तान की शादी पटौदी के नवाब इफ्तिखार अली खान से हुई थी. इसी रिश्ते के जरिए भोपाल के शाही परिवार की कई कीमती धरोहरें पटौदी खानदान तक पहुंचीं. करीना कपूर खान इसी परिवार की बहू हैं और इस वजह से यह खास पेंडेंट उनके पास आया.

कांग्रेस नेता ने क्यों भेजा लीगल नोटिस?

भोपाल के कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने पेंडेंट पर पवित्र कुरान की आयत लिखे होने को लेकर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि इस्लाम की पवित्र आयत को फैशन और सजावट के तौर पर इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है. इसी मामले में उन्होंने करीना कपूर और रिया कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है.

ये भी पढ़ें:  दो शादियां टूटने के बाद फिर बसाया घर, 51 की उम्र में दुल्हन बनी ये एक्ट्रेस, अब बताया सफल शादी का मंत्र

क्या है आयत-उल-कुर्सी की खासियत?

आयत-उल-कुर्सी कुरान की सूरह अल-बकरा की 255वीं आयत है. इस्लाम में इसे बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. इतिहास में मुस्लिम शासकों और शाही परिवारों के बीच कीमती पत्थरों और आभूषणों पर अरबी और फारसी में धार्मिक आयतें लिखवाने की परंपरा रही है. ऐसे में यह पेंडेंट सिर्फ एक फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी रखता है. फिलहाल, करीना कपूर के दिवाली लुक से शुरू हुआ यह मामला कानूनी विवाद का रूप ले चुका है. अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Dhinchak Pooja Pregnancy: ‘दिलों का शूटर’ वाली ढिंचैक पूजा बनने वाली हैं मम्मी! बेबी बंप ने खींचा सबका ध्यान; जल्द गुंजेगी घर में किलकारी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Ramayana Box Office Collection Day 7: नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान! दुनियाभर में 900 करोड़ पार, अब अगला निशाना 1000 करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 7: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने सातवें दिन भी बॉक्स…

Last Updated: November 12, 2026 07:30:35 IST

Petrol Diesel Price Today: आज महंगा हुआ पेट्रोल या मिली राहत? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

Petrol Diesel Price Today: 12 नवंबर को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…

Last Updated: November 12, 2026 07:09:07 IST

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक या अभी बाकी है इंतजार? मौसम का ताजा हाल

Delhi-NCR Weather 12 November 2026: दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की ठंडक और धुंध रहेगी, जबकि…

Last Updated: November 12, 2026 06:25:34 IST

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST