Sonam Raghuvanshi Case Update: राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम मेघायल की शिलांग जेल में बंद थीं. पुलिस ने सोनम सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में तीन लोगों को पहले ही जमानत मिल चुकी है. अब सोनम को भी जमानत मिल गई है.
सोनम रघुवंशी को मिली बेल
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. इसकी पुष्टि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है. शिलांग कोर्ट से सोनम को जमानत मिली है. सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने से राजा रघुवंशी के परिवार में मायूसी छा गई है.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम मेघायल की शिलांग जेल में बंद थी. पुलिस ने सोनम सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में तीन लोगों को पहले ही जमानत मिल चुकी है. अब सोनम को भी जमानत मिल गई है, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ जाएगी.
राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने गए थे, लेकिन वहां उनकी हत्या हो गई थी. आरोप है कि हनीमून के दौरान सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति राजा की हत्या कर दी थी.
बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पिछले साल 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे. बाद में राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था.
गौरतलब है कि सोनम और राजा की शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी. इसके बाद 20 मई को हनीमून के लिए दोनों गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे. राजा का शव 2 जून को एक खाई से बरामद किया गया था.
इसके बाद मामले में जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई सोनम की तरफ घूमी. इस बीच सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस घटना के पीछे सोनम मास्टरमाइंड थी.
जांच में पता चला था कि सोनम के राज कुशवाहा के साथ संबंध थे. दोनों ने भाड़े के तीन हमलावरों के साथ मिलकर हनीमून के बहाने रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने बताया कि हत्या आकाश सिंह राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने सोनम की मौजूदगी में घाटी में की थी.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…