PBKS vs GT Head to Head: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को आईपीएल का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों को हेड टू हेड रिकॉर्ड...
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड.
PBKS vs GT Head to Head: IPL 2026 के चौथे दिन यानी 31 मार्च (मंगलवार) को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में होगा. पिछले सीजन फाइनल तक पहुंचने वाली पंजाब किंग्स की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. इस सीजन पंजाब की टीम अपने होम ग्राउंड पर जीत के आगाज के साथ ट्रॉफी हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करते दिखाई देंगे, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था. इस सीजन गिल की कप्तानी में गुजरात टीम और भी ज्यादा बेहतर करना चाहेगी. पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीम में कई सारे पावर हिटर्स मौजूद हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुकाबले में रनों का अंबार लग सकता है. वहीं, रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है. जानें हेड टे हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट…
आंकड़ों पर नजर डालें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. इनमें से 3 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. हालांकि अगर पिछले 2 सालों की बात करें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. दरअसल, पिछले 2 सीजन में पंजाब किंग्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है. मुल्लांपुर के मैदान पर गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को एक बार हराया है. ऐसे में इस सीजन भी शुभमन गिल की टीम पंजाब किंग्स को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी.
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान का विकेट थोड़ा अनिश्चित रहता है. यहां पर कभी 200+ का स्कोर बन जाता है, तो कभी 120 का स्कोर बनाना भी मुश्किल हो जाता है. मुल्लांपुर की पिच अक्सर बल्लेबाजों और गेंदाबजों के लिए मददगार साबित होती है. ऐसे में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन पिच धीमी होने के साथ-साथ स्पिनर्स का रोल अहम हो जाता है. इतना ही वहीं, इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे रनों रोकना मुश्किल हो जाता है.
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अपनी टीमों की बल्लेबाजी के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं. हालांकि कप्तानी के मामने में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शुभमन गिल से आगे रहा है. अय्यर ने IPL में कप्तान के तौर पर 58.8 मैच (कम से कम 50 मैच) जीते हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (58.8 फीसदी) और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी (58.3 फीसदी) हैं.
PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…
धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना आज भी लोगों में काफी…
न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से…
Rare Sensorineural Hearing Loss: बॉलीवुड की सुरों की मल्लिका अलका याग्निक ने हाल में सेहत…
अगर आपको कानूनी ज्ञान नहीं है तो भी आप कानून के बारे में सारी जानकारी…
West Bengal Chunav 2026: बीडीओ और विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारियों सहित 267 अधिकारियों को…