<
Categories: क्रिकेट

PBKS vs LSG Weather Forecast: मुल्लांपुर में होगी रनों की बारिश या पड़ेगी ओस की मार? मैच से पहले जान लें जरूरी अपडेट!

PBKS vs LSG Weather Forecast: मुल्लांपुर में पंजाब और लखनऊ की भिड़ंत! क्या पिच पर दिखेगा रनों का सैलाब या ओस पलटेगी मैच का पासा? जानिए टॉस और मौसम का पूरा हाल जो बदल सकता है गेम का नतीजा.

PBKS vs LSG Weather Forecast: आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मोड़ पर, पॉइंट टेबल में टॉप पर बैठी पंजाब किंग्स (PBKS) आज अपने घर मुल्लांपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मेजबानी करेगी. यह मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है जिनकी किस्मत फिलहाल बिल्कुल अलग दिशा में जा रही है. एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम जीत के रथ पर सवार है, तो दूसरी तरफ लखनऊ की टीम अपनी लय तलाशने के साथ-साथ अपने कप्तान की फिटनेस को लेकर भी परेशान है.

शानदार फॉर्म में पंजाब

पंजाब किंग्स इस सीजन की सबसे खतरनाक टीम बनकर उभरी है. अपने शुरुआती पांच में से चार मैच जीतकर उन्होंने बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. पंजाब ने ‘चेज़ मास्टर’ के रूप में अपनी पहचान बना ली है, क्योंकि पिछले 11 मैचों में जब भी उन्होंने लक्ष्य का पीछा किया है, 9 बार जीत उनके नाम रही है. प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली जैसे बल्लेबाजों से सजा उनका टॉप ऑर्डर लगातार विस्फोटक शुरुआत दे रहा है.

पंत की चोट ने बढ़ाई चिंता

दूसरी ओर लखनऊ की टीम फिलहाल आठवें स्थान पर है और उन्हें वापसी के लिए किसी चमत्कार की जरूरत है. टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता ऋषभ पंत की कोहनी की चोट है. पंत की गैरमौजूदगी में लखनऊ का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आ रहा है, जिससे निकोलस पूरन पर मैच खत्म करने का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है.

मुल्लांपुर में रनों की बारिश?

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जा रही है. काली मिट्टी वाली इस पिच पर उछाल और गति काफी अच्छी है, जिससे गेंद बल्ले पर सही तरीके से आती है. हालांकि मैदान की बाउंड्री थोड़ी बड़ी हैं, जिससे गेंदबाजों को थोड़ी राहत मिल सकती है.लेकिन यहां की आउटफील्ड इतनी तेज है कि टाइमिंग सही हुई तो गेंद सीधा सीमा रेखा के पार ही दिखेगी.

मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है इसलिए शुरुआती 4 ओवर संभलकर खेलना होगा. शाम ढलने के साथ पिच और सपाट हो जाएगी और ओस स्पिनरों की राह मुश्किल कर सकती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175 रन है, लेकिन हाल ही में 220 से ज्यादा के लक्ष्य भी आसानी से हासिल किए गए हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान बिना सोचे पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा.

क्या ओस बिगाड़ेगी खेल?

न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में आज मौसम क्रिकेट के लिए बिल्कुल अनुकूल रहने वाला है. पहली पारी के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान 32°C के आसपास रहेगा. हवा की धीमी रफ्तार गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग दिलाने में मदद करेगी.

दूसरी पारी शुरू होते ही आसमान साफ हो जाएगा और पारा गिरकर 21°C तक आ जाएगा. बारिश की संभावना केवल 10% है, लेकिन सबसे बड़ा फैक्टर ‘ओस’ होगी. मुल्लांपुर में साफ आसमान का मतलब है कि मैदान पर काफी नमी होगी, जिससे स्पिनरों के लिए गेंद को ग्रिप करना मुश्किल हो जाएगा. यह स्थिति बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण राजयोग, 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन से करियर तक मिलेंगे मौके

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस…

Last Updated: October 21, 2026 21:25:19 IST

फ्लैट से आ रही थी बदबू, अंदर पंखे से लटका मिला महिला का शव; सुसाइड नोट से खुला राज

Assam Crime News: गुवाहाटी के एक फ्लैट में 29 वर्षीय महिला का शव मिलने से…

Last Updated: October 21, 2026 21:11:30 IST

India vs New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार की स्विंग का दिखेगा दम? BCCI ने शेयर किया वीडियो, वापसी पर नजरें

India vs New Zealand T20 series: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नेट्स पर गेंदबाजी…

Last Updated: October 21, 2026 21:05:11 IST

20 दिन मुंबई में रहे, फिर हुई रेकी? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, कोटा से पकड़े गए 3 शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी…

Last Updated: October 21, 2026 20:57:38 IST

नमक, तेल या लोहा…ज्योतिष की मान्यताओं में इन 4 चीजों के लेनदेन को लेकर क्यों बरतते हैं सावधानी?

Vastu Shastra: भारतीय धार्मिक परंपराओं और ज्योतिषीय मान्यताओं में कुछ रोजमर्रा की वस्तुओं के लेनदेन…

Last Updated: October 21, 2026 20:31:16 IST

दिल्ली के 40 हॉटस्पॉट पर हवा साफ करने की तैयारी, सरकार खर्च करेगी 104 करोड़ रुपये, शर्तें तय

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश…

Last Updated: October 21, 2026 20:20:37 IST