<
Categories: क्रिकेट

PBKS vs SRH: छक्कों की बारिश या स्पिनर्स का जादू… पंजाब-हैदराबाद में कैसी रहेगी पिच, कैसा है रिकॉर्ड?

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के मैदान पर दोपहर का मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, लेकिन आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना दबदबा दिखाया है. देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट...

PBKS vs SRH Pitch Report: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जो शनिवार (11 अप्रैल) को शाम 3:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी. पंजाब किंग्स ने 3 मैचों में 2 जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश से धुल गया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हारकर आ रही है. ईशान किशन (Ishan Kishan) की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम ने 3 मैचों में सिर्फ 1 जीत हासिल की है. ऐसे में ईशान किशन एक बार फिर अपनी टीम को जीत की पटरी पर वापस लाना चाहेंगे. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. दोनों टीमों में बड़े पावर हिटर हैं, जो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में न्यू चंडीगढ़ के पिच पर रनों की बरसात होने वाली है. आइए जानते हैं पिच रिपोर्ट…

न्यू चंडीगढ़ की पिच रिपोर्ट

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) का मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान अभी नया है, लेकिन यहां पर रोमांचक मैच देखने को मिलते हैं. अभी तक इस मैदान पर कुल 12 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहली और दूसरी पारी का स्कोर लगभग बराबर है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है. आंकड़ों पर नजर डालें, तो टॉस जीतने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलता है. इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीमों ने 8 बार जीत हासिल की है, जबकि बाकी 4 मैच टॉस हारने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं. मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर सबसे ज्यादा 228/5 का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि पंजाब बनाम हैदराबाद का मैच दोपहर में खेला जाएगा. ऐसे में दिन के समय पिच धीमी हो सकती है. इससे फैंस को एक लो-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

कैसा रहेगा मौसम?

न्यू चंडीगढ़ के मौसम की बात करें, तो फैंस के लिए अच्छी खबर है. दोपहर के समय न्यू चंडीगढ़ में आसमान साफ रहने वाला है, जिससे बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. दोपहर के समय फैंस और खिलाड़ियों को मैदान में गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहावना हो जाएगा. ऐसे में पंजाब और हैदराबाद के बीच पूरा खेल देखने को मिलेगा.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

मौजूदा आईपीएल सीजन की बात करें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस और दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया. इसके बाद पंजाब किंग्स का तीसरा मैच बारिश की वजह से धुल गया. वहीं, ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम का कॉम्बिनेशन खराब चल रहा है. हैदराबाद को 3 मैचों में 2 हार मिली है, जबकि 1 जीत मिली है. हालांकि अगर आईपीएल इतिहास की बात करें, तो पंजाब और हैदराबाद के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं. इनमें से 17 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

प्यार से तलाक तक… स्वीटी बूरा-दीपक हुड्डा की लव स्टोरी का ‘द एंड’, सिर्फ 4 साल में टूटी शादी

Saweety Boora-Deepak Hooda Divorce: भारत की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक…

Last Updated: April 11, 2026 13:23:43 IST

बच्चों पर रखें पैनी नजर! छत से नीचे गिरी 2 साल की मासूम बच्ची, रो-रोकर हुआ मां-बाप का बुरा हाल, देखें वीडियो!

Viral Video 2026: हाल ही में एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर…

Last Updated: April 11, 2026 13:01:05 IST

Raaka: Deepika Padukone की फीस सुनकर चौंक जाएंगे! रश्मिका मंदाना से 4 गुना ज्यादा, पर अल्लू अर्जुन…

Deepika Padukone: अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'राका' का पहला लुक कुछ दिन पहले ही सामने…

Last Updated: April 11, 2026 12:56:17 IST

Hazaribagh Scam: आलीशान घर, 28 करोड़ की चोरी, 21 फर्जी खाते, अब CID खोलेगी परतें, सिपाही के साथ नपेगा सिस्टम

Hazaribagh Treasury Scam: हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है. सरकारी खजाने से हुई…

Last Updated: April 11, 2026 12:55:26 IST

क्या किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में था ओडिशा से गिरफ्तार युवक शेख रहमान?

Imam Alias Sheikh Rahman : दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक…

Last Updated: April 11, 2026 12:50:55 IST