RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी मैच के दौरान टीम मैनेजर द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर बवाल मचा हुआ है. RR के टीम मैनेजर को डगआउट में मोबाइल चलाते देखा गया है. उनके साथ वैभव सूर्यवंशी भी दिखाई दिए. देखें वायरल वीडियो...
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर ने तोड़ा नियम!
IPL Mobile Phone Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं. अब राजस्थान रॉयल्स की टीम विवाद में फंस गई है, जिसके चलते उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला गया. इस मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते देखा गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि आईपीएल के नियमों के अनुसार, प्लेयर और मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का यूज करने सख्त रूप से मना है. ऐसा करने पर बीसीसीआई एक्शन ले सकती है. अब इसी वीडियो को लेकर राजस्थान रॉयल्स पर सवाल उठाए जा रहे हैं. देखें वीडियो…
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि RR के टीम मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में बैठकर मोबाइल चला रहे हैं. उनके ठीक बगल में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भी बैठे हुए हैं, जो मोबाइल की स्क्रीन की ओर से नजर डालते दिखाई देते हैं. यह घटना उस समय हुई, जब राजस्थान रॉयल्स की टीम 11वें ओवर में बल्लेबाजी कर रही थी. उससे थोड़ी देर पहले ही वैभव सूर्यवंशी आउट होकर पवेलियन लौटे थे.
IPL के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) के प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रूम, डगआउट, खिलाड़ियों के बैठने के एरिया, थर्ड अंपायर एरिया, मैच रेफरी रूम जैसी जगहों पर मोबाइल फोन या किसी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करने सख्त मना है. हालांकि, टीम एनालिस्ट निर्धारित एनालिस्ट टेबल पर सीमित रूप से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर सकता है. वहीं, टीम मैनेजर की बात करें, तो उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर मोबाइल चलाने की इजाजत है, लेकिन डगआउट में सख्त मनाही है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के टीम मैनेजर ने नियमों का उल्लंघन किया है. बता दें कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचने पर अपने मोबाइल, स्मार्टवॉच या अन्य कम्यूनिकेशन डिवाइस टीम सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर (SLO) के पास जमा करना होता है.
इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि इससे मैच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं. अगर जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो बीसीसीआई की ओर से बड़ा एक्शन लिया जाएगा. इसके तहत फ्रेंचाइजी पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. हालांकि अभी तक इस मामले पर बीसीसीआई की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.
मैच की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201 रन बनाए थे. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया. राजस्थान की ओर से युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों पर 78 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर 81 रन बनाए. इसके दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया.
Asha Bhosle Last Rites: मशहूर सिंगर आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच…
दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके फीचर्स और परफॉर्मेंस के…
Asha Bhosle Passes Away: बॉलीवुड की दुनिया की महान गायिका आशा भोसले का निधन हो…
यही कारण है कि यह कीमत में भी काफी किफायती है साथ ही अन्य स्पोर्ट्स…
अब यह कार इलेक्ट्रिक वैरिएंट में अपना कमबैक करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स…
CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा पर अंपायर से बहस करने के…