Asha Bhosle Last Rites | Asha Bhosle funeral details | Asha Bhosle Death News: मशहूर सिंगर आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. सात दशकों से अपनी आवाज़ का जादू बिखेर रहीं आशा ताई का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. सिंगर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होगा.
कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार?
Asha Bhosle Last Rites | Asha Bhosle funeral details | Asha Bhosle Death News: मशहूर सिंगर आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. सात दशकों से अपनी आवाज़ का जादू बिखेर रहीं आशा ताई का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है.बताया जा रहा है कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनकी मौत हो गई. BJP लीडर आशीष शेलार ने उनकी मौत को कन्फर्म किया. सिंगर का अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होगा.
आशा भोसले के निधन के बाद उनके बेटे आनंद भोसले ने कहा, “आज उनका निधन हो गया. जो लोग उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर जा सकते हैं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.”
आशा ताई का पार्थिव शरीर आज यानी 12 अप्रैल को शाम 5-6 के बीच हॉस्पिटल से उनके लोअर परेल के घर Casa Grande ले जाया जाएगा. फिर कल (सोमवार) को ही सुबह 11 से 3 बजे तक पार्थिव उनके घर पर ही अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
आशा भोसले ने फिल्म इंडस्ट्री को करीब आठ दशक दिए और दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया. हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जताई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे दादर शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा.
आशा भोसले की बात करें तो, सिंगर ने अपनी बहन लता मंगेशकर के नक्शेकदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में कदम रखा और बहुत नाम कमाया. 10 साल की उम्र में सिंगर ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया, जो मराठी में था. तब से सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, अपने 82 साल के करियर में उन्होंने लगभग 12,000 गाने गाए. सिंगर को कला की दुनिया में उनके यादगार योगदान के लिए पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया.
आशा भोसले ने अपने गानों ‘दिल चीज़ क्या है’ और ‘मेरा कुछ सामान’ के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर कैटेगरी में दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते हैं। भारतीय संगीत में उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…