<
Categories: क्रिकेट

RR vs DC: रविंद्र जडेजा को फरेरा से पहले क्यों भेजा? बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बताई असली वजह

Ravindra Jadeja: आखिर फरेरा से पहले क्यों आए जडेजा? बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने बताया इस चौंकाने वाले फैसले का असली सच. रियान पराग और फरेरा की तूफानी बैटिंग का रोमांच.

IPL 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन यह फैसला शुरुआत में ही उल्टा पड़ता नजर आया, जब रॉयल्स के शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पहली बार इस सीजन में दहाई का आंकड़ा छुए बिना ही पवेलियन लौट गए. शुरुआती झटकों के बाद कप्तान रियान पराग ने मोर्चा संभाला और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की. पराग ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक(90) जड़ा, लेकिन जुरेल(42) एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और कैच आउट हो गए.

पिच को देखते हुए रॉयल्स की नजरें 200 से ज्यादा के स्कोर पर टिकी थीं. जुरेल के आउट होने के बाद मैदान पर एक चौंकाने वाला नजारा दिखा, डोनोवन फरेरा की जगह रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया.

आखिर फरेरा से पहले जडेजा क्यों आए?

रवींद्र जडेजा ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 29 गेंदों में नाबाद 43 रनों की शानदार पारी खेली थी, जो टीम की जीत में निर्णायक साबित हुई. दूसरी ओर डोनोवन फरेरा(ferreira) राजस्थान के सबसे विस्फोटक फिनिशर माने जाते हैं. ऐसे में जब पारी के 7 ओवर से ज्यादा का खेल बचा हो तो फरेरा अपनी लय में आकर मैच का रुख पूरी तरह पलट सकते थे. राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में इस रणनीति का खुलासा किया. राठौड़ के मुताबिक जडेजा(Ravindra Jadeja) स्पिन को बहुत अच्छे से खेलते हैं और यह फैसला खास तौर पर कुलदीप यादव के बचे हुए दो ओवरों को ध्यान में रखकर लिया गया था.

विक्रम राठौड़ ने यह भी कहा कि जडेजा की विकेटों के बीच दौड़ने की गजब की फुर्ती मिडिल ओवर्स में स्कोर को बढ़ाने में मदद करेगी. हालांकि, जब फरेरा की बारी आई तो उन्होंने इस फैसले को एक तरह से गलत साबित कर दिया. फरेरा ने 17वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंदों पर तीन गगनचुंबी छक्के जड़ दिए. अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने आखिर में ऐसी फिनिशिंग टच दी कि राजस्थान रॉयल्स एक बेहद मजबूत और चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST