<
Categories: देश

पहले बिरयानी फिर तरबूज खाने से परिवार के 4 लोगों की हुई थी मौत, जांच में मृतकों के शरीर में मिला जहर!

Watermelon Death Case Update: मुंबई के पायधोनी इलाके में बिरयानी और तरबूज खाने से परिवार के 4 लोगों की मौत हुई थी. अब इस मामले में सामने आई फॉरेंसिक रिपोर्ट से पता चला कि मृतकों के शरीर में जहर मौजूद था.

Mumbai Watermelon Death Case: मुंबई (Mumbai News) के पायधोनी इलाके में पहले बिरयानी और फिर तरबूज खाने की वजह से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो चुकी थी. अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, इस मामले में जमा की गई फॉरेंसिक रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि मरने वालों के शरीर में ज़हर मौजूद था.

इस रिपोर्ट के आधार पर यह शक जताया जा रहा है कि तरबूज में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट हो सकती है, जिसके कारण बाद में उनकी मौत हो गई. फिलहाल जांच एजेंसियां ​​रिपोर्ट के हर पहलू की जांच कर रही हैं, और पूरे मामले की गहन जांच चल रही है.

फॉरेंसिक जांच में हुआ अहम खुलासा

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती फॉरेंसिक जांच में एक अहम खुलासा हुआ है. जांच के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि मृतकों के शरीर के कुछ अंदरूनी अंग हरे पड़ गए थे. बताया जा रहा है कि दिमाग, दिल और आंतों में भी हरे रंग के धब्बे देखे गए. डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि इन लोगों को जहर दिया गया था. हालांकि यह मामला आम तौर पर होने वाली फूड पॉइजनिंग की घटनाओं से अलग लग रहा है. आशंका जताई जा रही है कि कोई जहरीला पदार्थ शरीर में तेजी से फैल गया होगा. सूत्रों के अनुसार, मृतक अबदुल्ला के शरीर में मॉर्फिन की मौजूदगी पाई गई है, जो एक शक्तिशाली दर्द निवारक दवा है. हालांकि, इस पूरे मामले में स्थिति साफ करने के लिए आधिकारिक फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें – पहले खाई बिरयानी फिर इस चीज के खाते ही चली गई जान, उजड़ गया पूरा परिवार; सामने आई बड़ी वजह

क्या था पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई के पायधोनी इलाके में हाल ही में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 40 वर्षीय पति, 35 वर्षीय पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस रात परिवार के 7 सदस्यों ने एक साथ खाना खाया था. खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए थे. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया था. इसके बाद, 26 अप्रैल की सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच उन चारों लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बाद में 4 लोगों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें – कौन था मान्या सुर्वे, जिसने दाउद इब्राहिम से की दुश्मनी; 1982 में देश के पहले एनकाउंटर में हुआ ढेर

पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि परिवार ने पहले बिरयानी खाई और उसके बाद तरबूज खाया था. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि परिवार ने तरबूज कहां से खरीदा था. इस बात की संभावना जताई जा रही है कि परिवार ने जिस जगह से तरबूज खरीदा था, उसी जगह से दूसरे लोगों ने भी तरबूज खरीदे होंगे. पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि क्या इस इलाके के अन्य लोग भी प्रभावित हुए हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST