<
Categories: क्रिकेट

GT vs CSK: राशिद खान ने डाला घटिया ओवर, शुभमन गिल ने फिर नहीं थमाई गेंद, 3308 दिनों में पहली बार ऐसा

आईपीएल 2026 के इस मैच में राशिद ने अपने पूरे करियर में पहली बार सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की. 3308 दिनों में यह पहली बार हो रहा है कि राशिद खान (Rashid Khan) ने एक मैच में सिर्फ 1 ही ओवर डाला है,

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे महान गेंदबाजों में गिने जाने वाले राशिद खान के लिए रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला बेहद निराशाजनक रहा. आईपीएल 2026 के इस मैच में राशिद ने अपने पूरे करियर में पहली बार सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की. 3308 दिनों में यह पहली बार हो रहा है कि राशिद खान (Rashid Khan) ने एक मैच में सिर्फ 1 ही ओवर डाला है,

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 710 विकेट लेने वाले राशिद खान और टी20 इंटरनेशनल में 193 विकेट के साथ शीर्ष पर मौजूद इस स्टार स्पिनर को गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने 15वें ओवर में गेंद थमाई. लेकिन यह फैसला गुजरात के लिए उल्टा पड़ गया. राशिद के उस एकमात्र ओवर में 21 रन बने. शिवम दुबे ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा, जबकि सीएसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया.

राशिद के लिए यह उनके आईपीएल करियर का सबसे छोटा स्पेल साबित हुआ. 5 अप्रैल 2017 को आईपीएल डेब्यू करने के बाद यह पहली बार है जब उन्होंने किसी मैच में केवल एक ओवर फेंका है. इससे पहले उनका सबसे छोटा स्पेल आईपीएल 2024 में आया था, जब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु में 1.4 ओवर गेंदबाजी की थी. राशिद की जगह गुजरात टाइटंस ने अपने तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा दिखाया.

मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर और अर्शद खान ने अपने पूरे चार-चार ओवर डाले. अनकैप्ड स्पिनर मानव सुथार ने भी तीन ओवर में 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया. गुजरात के लिए सबसे सफल गेंदबाज रबाडा रहे, जिन्होंने अपने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं अर्शद खान ने भी दो बल्लेबाजों को आउट किया. राशिद खान का सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करना मैच का सबसे बड़ा चर्चा का विषय रहा, जिसने दिखाया कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी कभी-कभी दबाव में संघर्ष कर सकते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST

एक नहीं अनेक लड़कों के साथ अफेयर में थी नाबालिग, लड़के ने तोड़ा रिश्ता, तो 9 लड़कों को हायर कर किया कुछ ऐसा…

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां…

Last Updated: October 5, 2026 17:08:06 IST

होटल में दबंगई… बाइक लेकर रेस्टोरेंट में घुसा, फिर महिला से बद्तमीजी, हैरान कर देगी VIDEO

Latur Hotel Incident: महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक…

Last Updated: October 5, 2026 17:01:32 IST