<
Categories: क्रिकेट

Shivam Dube ने रचा इतिहास, दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़कर बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

Shivam Dube Record: चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे ने आईपीएल में 2000 रन पूरे कर लिए हैं. आरसीबी से सीएसके तक के उनके इस शानदार सफर और रनों के आंकड़ों पर डालिए एक नजर. पूरी जानकारी यहां.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने लीग में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए हैं. यह कारनामा उन्होंने आईपीएल 2026 के 37वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में किया. अपनी इस पारी में दुबे ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था. आइए, दुबे के अब तक के आईपीएल सफर और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं

करियर का उतार-चढ़ाव

शिवम दुबे का आईपीएल सफर काफी दिलचस्प रहा है. उन्होंने अब तक तीन अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2019-2020) के साथ हुई, लेकिन दो सीजन में वह सिर्फ 169 रन ही बना सके. राजस्थान रॉयल्स(2021) ने उन पर भरोसा जताया, लेकिन वहां भी उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं रही. साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. धोनी की कप्तानी और CSK के माहौल में दुबे एक ‘पावर-हिटर’ बनकर उभरे और टीम के अहम हिस्सा बन गए. दुबे ने अपनी मेहनत से न केवल रन बनाए हैं, बल्कि अपनी स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों के मन में खौफ भी पैदा किया है.

  • कैटेगरी-आंकड़े
  • कुल आईपीएल मैच (पारी)-87 (83)
  • कुल रन-2,009
  • औसत-30.90
  • स्ट्राइक रेट-143.70
  • अर्धशतक (50s)-10

CSK के लिए खास रिकॉर्ड

दुबे ने अपने 2,009 रनों में से 1,610 रन अकेले CSK के लिए बनाए हैं. खास बात यह है कि चेन्नई के लिए 1,000+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट (150.46) सबसे शानदार है. अगर हम उनके ओवरऑल टी20 करियर की बात करें, तो दुबे अब एक अनुभवी खिलाड़ी बन चुके हैं.

  • कुल टी20 मैच: 210 (185 पारियां)
  • कुल रन: 4,098
  • औसत: 31.28
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 95*

इस सीजन में अब तक उन्होंने 8 मैचों में 37.50 की औसत और 144.23 की स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए हैं. शिवम दुबे जिस तरह स्पिनरों के खिलाफ लंबे छक्के जड़ते हैं, उसने उन्हें मिडिल ओवर्स का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना दिया है. उम्मीद है कि वह इस सीजन में CSK के लिए और भी मैच जिताऊ पारियां खेलेंगे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST

Gwalior Human Trafficking: रिफ्यूजी कैंप से डंकी रूट के जरिए भारत, फिर जम्मू-कश्मीर में शादी की तैयारी, 4 महिलाएं बरामद

Gwalior Human Trafficking: ग्वालियर GRP ने बांग्लादेश के कुतुपालोंग शरणार्थी शिविर से कथित तौर पर…

Last Updated: October 5, 2026 18:32:58 IST

लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में लौटे Bhuvneshwar Kumar, कुणाल पांड्या को भी मिली जगह; इस दिन से खेलेंगे मैच

Bhuvneshwar Kumar: की मैदान पर वापसी हो गई है. हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम…

Last Updated: October 5, 2026 17:09:29 IST