Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने IPL 2026 में 2 मैचों में लगातार 2 अर्धशतक लगा दिया है. इससे पहले घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया था. अब पडिक्कल की भारतीय टीम में वापसी की चर्चा शुरू हो गई है.
क्या देवदत्त पडिक्कल की टीम इंडिया में होगी वापसी?
Devdutt Padikkal: IPL में पिछले कुछ समय से देवदत्त पडिक्कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. IPL 2026 में देवदत्त पडिक्कल ने आरसीबी के लिए शुरुआती 2 मैचों में लगातार 2 अर्धशतक लगा दिए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 29 गेंदों पर 50 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने पिछले साल आरसीबी को पहली बार आईपीएल का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने IPL 2025 में 10 मैचों में 247 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक आए थे. हालांकि इंजरी के चलते वह आखिरी के मैचों में नहीं खेल पाए थे. अब उन्होंने नए सीजन की शुरुआत भी उसी अंदाज में की है, लेकिन इस बार अलग लय में नजर आ रहे हैं. देवदत्त पडिक्कल ने पिछले कुछ महीनों में घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा दिया है. अब वह आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उनकी टीम इंडिया में वापसी को लेकर चर्चा की जा रही है.
देवदत्त पडिक्कल लंबे समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं. पडिक्कल ने भारत के लिए मार्च 2024 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए नवंबर 2024 में टेस्ट खेला. वहीं, टी20 क्रिकेट में पडिक्कल ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए. देवदत्त पडिक्कल ने भारत के लिए अभी तक सिर्फ 2 टेस्ट और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्हें भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले, जिससे वह खुद को साबित कर सकें. अब एक बार देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया में एंट्री करने के लिए दरवाजा खटखटा रहे हैं.
5 अप्रैल को आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 50 रनों की शानदार पारी खेली. मैच के बाद आरसीबी के बैटिंग कोच और भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा कि देवदत्त पडिक्कल इस समय एक अलग ही लय में नजर आ रहे हैं. उन्हें ज्यादा अब ज्यादा समय तक भारतीय टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता है.
बाएं हाथ के 25 साल के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 9 मैचों में 90.62 की औसत से 725 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक आए. इसके अलावा रणजी ट्रॉफी 2025-26 में देवदत्त पडिक्कल ने 6 मैचों की 10 पारियों में 60.33 की औसत से 543 रन बनाए. इसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहे. उनका सर्वाधिक स्कोर 232 रन रहा.
Seema Haider: जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. उस वीडियो…
KKR vs PBKS Predicted Playing XI: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला 6…
Bharatiya Janata Party Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा कि 'भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है,…
PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…
Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…
PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…