<
Categories: क्रिकेट

RCB vs DC Tickets Online 2026: चिन्नास्वामी में मचेगा गदर! ऐसे बुक करें मैच के टिकट, जानें नई कीमतें और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

RCB vs DC Tickets Online 2026: बेंगलुरु के मैदान पर शनिवार को होगा महामुकाबला! मैच देखने के लिए ऐसे बुक करें कन्फर्म टिकट. जानें स्टेप-बाय-स्टेप बुकिंग प्रोसेस, नई कीमतें और टैक्स का पूरा गणित. टिकट खत्म होने से पहले अपनी सीट यहां बुक करें...

IPL 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शनिवार, 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस मैच के टिकट लाइव हैं. अगर आप मैदान में बैठकर कोहली और के एल राहुल की जंग देखना चाहते हैं, तो यहां बुकिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी गई है

टिकट कहां से बुक करें?

ध्यान रखें कि RCB के होम मैच के टिकट BookMyShow या Zomato Live पर नहीं मिलते. इसे बुक करने के सिर्फ दो आधिकारिक तरीके हैं. आप shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. आप ये टिकट मोबाइल पर RCB Official App पर भी बुक कर सकते हैं. आपको बता दें कि एक यूजर अकाउंट से अधिकतम 4 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं.

टिकट की कीमतें और टैक्स

RCB के मैचों के लिए ‘डायनेमिक प्राइसिंग’ (डिमांड के हिसाब से कीमत) लागू होती है. टिकट की अनुमानित शुरुआती कीमत 3,300 से 3,750 के आसपास हो सकती है. इस बार मनोरंजन कर (GST) 40% की श्रेणी में है. ऐसे में अगर टिकट की बेस प्राइस 3,300 है, तो टैक्स और बुकिंग फीस के बाद यह आपको लगभग 4,620 की पड़ेगी. भुगतान करने से पहले फाइनल अमाउंट जरूर चेक कर लें.

बुकिंग का आसान तरीका (Step-by-Step)

सबसे पहले RCB की वेबसाइट या ऐप खोलें और ‘Buy Tickets’ पर क्लिक करें. लिस्ट में से RCB vs DC (Match 26) को सिलेक्ट करें. स्टेडियम का मैप देखकर अपना पसंदीदा स्टैंड चुनें और उपलब्ध सीटों पर क्लिक करें. टिकट बुक होने के बाद आपको अपनी डिजिटल गेट पास एक्टिवेट करने के लिए Aadhaar या PAN जैसे सरकारी ID अपलोड करने पड़ सकते हैं. इसकी जानकारी आपको ईमेल पर मिल जाएगी. UPI या कार्ड से पेमेंट पूरा करें. इसके बाद आपका M-Ticket (QR Code) आपके ईमेल और ऐप प्रोफाइल में आ जाएगा. स्टेडियम में एंट्री के लिए यही QR कोड आपका इकलौता पास होगा.

मैच के दिन के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • आपका ई-टिकट ही आपकी एंट्री है. याद रखें, स्टेडियम के अंदर पावर बैंक ले जाना मना है. इसलिए फोन चार्ज करके घर से निकले.
  • अपने डिजिटल टिकट के साथ एक सरकारी आईडी (जैसे आधार या पैन कार्ड) जरूर रखें.
  • बाहर का खाना, बड़ी थैलियां, प्रोफेशनल कैमरा और कांच की बोतलें अंदर ले जाना वर्जित है.
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:40:45 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST