IPL 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शनिवार, 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस मैच के टिकट लाइव हैं. अगर आप मैदान में बैठकर कोहली और के एल राहुल की जंग देखना चाहते हैं, तो यहां बुकिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दी गई है
टिकट कहां से बुक करें?
ध्यान रखें कि RCB के होम मैच के टिकट BookMyShow या Zomato Live पर नहीं मिलते. इसे बुक करने के सिर्फ दो आधिकारिक तरीके हैं. आप shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. आप ये टिकट मोबाइल पर RCB Official App पर भी बुक कर सकते हैं. आपको बता दें कि एक यूजर अकाउंट से अधिकतम 4 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं.
टिकट की कीमतें और टैक्स
RCB के मैचों के लिए ‘डायनेमिक प्राइसिंग’ (डिमांड के हिसाब से कीमत) लागू होती है. टिकट की अनुमानित शुरुआती कीमत 3,300 से 3,750 के आसपास हो सकती है. इस बार मनोरंजन कर (GST) 40% की श्रेणी में है. ऐसे में अगर टिकट की बेस प्राइस 3,300 है, तो टैक्स और बुकिंग फीस के बाद यह आपको लगभग 4,620 की पड़ेगी. भुगतान करने से पहले फाइनल अमाउंट जरूर चेक कर लें.
बुकिंग का आसान तरीका (Step-by-Step)
सबसे पहले RCB की वेबसाइट या ऐप खोलें और ‘Buy Tickets’ पर क्लिक करें. लिस्ट में से RCB vs DC (Match 26) को सिलेक्ट करें. स्टेडियम का मैप देखकर अपना पसंदीदा स्टैंड चुनें और उपलब्ध सीटों पर क्लिक करें. टिकट बुक होने के बाद आपको अपनी डिजिटल गेट पास एक्टिवेट करने के लिए Aadhaar या PAN जैसे सरकारी ID अपलोड करने पड़ सकते हैं. इसकी जानकारी आपको ईमेल पर मिल जाएगी. UPI या कार्ड से पेमेंट पूरा करें. इसके बाद आपका M-Ticket (QR Code) आपके ईमेल और ऐप प्रोफाइल में आ जाएगा. स्टेडियम में एंट्री के लिए यही QR कोड आपका इकलौता पास होगा.
मैच के दिन के लिए कुछ जरूरी टिप्स
- आपका ई-टिकट ही आपकी एंट्री है. याद रखें, स्टेडियम के अंदर पावर बैंक ले जाना मना है. इसलिए फोन चार्ज करके घर से निकले.
- अपने डिजिटल टिकट के साथ एक सरकारी आईडी (जैसे आधार या पैन कार्ड) जरूर रखें.
- बाहर का खाना, बड़ी थैलियां, प्रोफेशनल कैमरा और कांच की बोतलें अंदर ले जाना वर्जित है.