<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: बस 68 रन और रच जाएगा इतिहास, टी20 में पूरे होंगे 10000 रन, बड़े रिकॉर्ड के करीब दिग्गज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार, 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 मुकाबले में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार, 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 मुकाबले में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.  चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में विराट के पास टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रचने का मौका होगा. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और ऑरेंज कैप होल्डर विराट कोहली भारत में 10,000 टी20 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं.

विराट ने अब तक भारत में खेले गए 289 टी20 मैचों की 283 पारियों में 9,932 रन बनाए हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगर वह 68 रन बना लेते हैं, तो भारत में उनके 10,000 टी20 रन पूरे हो जाएंगे. एक देश में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट सबसे ऊपर हैं. उनके ज्यादातर रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 में आए हैं. उन्होंने भारत में आरसीबी के लिए 228 आईपीएल मैच और 10 चैंपियंस लीग टी20 मुकाबले खेले हैं.

इसके अलावा विराट ने भारतीय टीम के लिए घरेलू टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी काफी रन बनाए हैं. 2010 से 2024 तक चले अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने भारत में 46 मैच खेले. वहीं अपने घरेलू टीम दिल्ली के लिए भी उन्होंने 5 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस सूची में विराट के बाद रोहित शर्मा का नाम आता है. रोहित ने भारत में अब तक 8,563 टी20 रन बनाए हैं. उन्होंने ये रन मुंबई, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और भारतीय टीम के लिए खेलते हुए बनाए.

पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन 7,626 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस इंग्लैंड में 7,492 टी20 रन बनाकर चौथे नंबर पर मौजूद हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विराट के पास एक नहीं, बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. विराट आईपीएल में 9,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 111 रन दूर हैं. अभी तक उन्होंने आईपीएल में 8,889 रन बनाए हैं. इसके अलावा विराट कोहली आरसीबी के लिए 300 छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं. उनके नाम अभी 299 छक्के दर्ज हैं और सिर्फ एक छक्का लगाते ही वह यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 17:44:55 IST

भारत-म्यांमार सीमा पर फिर बढ़ी हलचल, असम राइफल्स की टीम पर हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Assam Rifles: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास 21 असम राइफल्स…

Last Updated: September 29, 2026 17:40:45 IST

Rajasthan News: ATM काटने घुसे चोर, पीछे से पुलिस ने किया धप्पा; मजे ले रहे यूजर्स

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में दो चोर चोरी करने के लिए एटीएम में घुसे…

Last Updated: September 29, 2026 17:39:18 IST

IND vs WI 2nd ODI Weather Forecast: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे? जानिए क्या कहती है गुवाहाटी की वेदर रिपोर्ट

IND vs WI 2nd ODI Weather: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम…

Last Updated: September 29, 2026 17:33:17 IST

एक स्मार्टफोन और दो डिस्प्ले… 20000 रुपये से कम कीमत में आया Lava Virat Curve 5G; देखें फीचर्स

Lava Virat Curve 5G: अगर आप बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Lava Virat…

Last Updated: September 29, 2026 16:50:58 IST