<
Categories: क्रिकेट

VIDEO: मिचेल मार्श ने मारा ऐसा छक्का, स्टेडियम के बाहर गई गेंद, नई बॉल मंगानी पड़ी

Mitchell Marsh 102 Metre Six: लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शुरुआत से ही बता दिया कि वह इस मुकाबले को एकतरफा नहीं होने देंगे. उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से ऐसा छक्का मारा जिसे स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया. यह छक्का 102 मीटर लंबा था.

Mitchell Marsh 102 Metre Six: लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शुरुआत से ही बता दिया कि वह इस मुकाबले को एकतरफा नहीं होने देंगे. मैच के तीसरे ओवर में मार्श ने ऐसा छक्का लगाया, जिसने स्टेडियम में बैठे दर्शकों को हैरान कर दिया. भुवनेश्वर कुमार अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद डालने आए. उन्होंने मिशेल मार्श को चकमा देने के लिए नकल बॉल फेंकी. गेंद थोड़ी छोटी थी और मार्श को शॉट खेलने के लिए पूरा समय मिल गया.
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पीछे हटकर जोरदार पुल शॉट खेला और गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया. यह छक्का 102 मीटर लंबा था. गेंद इतनी दूर गई कि मैदान पर मौजूद अंपायरों को नई गेंद मंगानी पड़ी. स्टेडियम में मौजूद फैंस भी इस शॉट को देखकर हैरान रह गए. कुछ देर के लिए खेल भी रुक गया, क्योंकि पुरानी गेंद वापस नहीं मिल सकी. मिशेल मार्श का यह छक्का ऐसे समय पर आया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुरुआती विकेट लेकर लखनऊ पर दबाव बनाना चाहती थी.


 

पहले गेंदबाजी कर रही आरसीबी

कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस के बाद कहा था कि पिच पर ज्यादा घास नहीं है और गेंदबाजों को शुरुआत में फायदा मिल सकता है. लेकिन मार्श ने उनकी रणनीति पर पानी फेर दिया. मार्श ने सिर्फ बड़े शॉट ही नहीं लगाए, बल्कि शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रन गति को तेज रखा. उनके इस तेवर से साफ हो गया कि लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश में है.
 

प्लेइंग XI में नहीं हैं विराट

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए चिंता की बात यह भी रही कि विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं. वह चोट की वजह से बाहर हैं और केवल इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम के साथ जुड़े हुए हैं. ऐसे में बेंगलुरु को गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST