Waris Pathan Daughter Latest News: सोशल मीडिया पर एक लड़की और लड़के की तस्वीर वायरल है. इसको लेकर दावा किया जा रहा है तस्वीर में एआईएमआईएम नेता वारिस पठान की बेटी है, जो हिंदू बॉयफ्रेंड के साथ दिख रही है. इस मामले में वारिस पठान की ओर से एफआईआर कराई गई है.
सोशल मीडिया पर इस लड़की को बताया जा रहा वारिस पठान की बेटी
Waris Pathan Daughter News: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, वारिस पठान की बेटी की लेकर एक बहुत बड़ा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई ऐसे पोस्ट दिख रहे हैं, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि वारिस पठान की बेटी एक हिंदू लड़के को डेट कर रही है.
अब इस मामले में बड़ा अपडेट आया है. वारिस पठना की बेटी की तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाले अकाउंट और झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है.
इस पोस्ट को लेकर कई यूजर ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. जाकिर अली त्यागी नाम के यूजर ने लिखा- “AIMIM के नेता वारिस पठान की बेटी की तस्वीरों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाले एकाउंट VirtuLens के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है, ऐसे अकाउंट और लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए जो धर्म की ठेकेदारी लेकर मुस्लिम लड़कियों की तस्वीरों को गलत तरीके से इस्तेमाल कर उन पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं.
जाकिर अली त्यागी ने आगे लिखा- ‘ऐसे अकाउंट बेशर्म लोगों के हैं जो विदेश में बैठकर घटिया अभियान चलाते हैं और अपने अभियान को चलाने के लिए किसी भी लड़की की प्राइवेट तस्वीरों को उठाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं.
इससे पहले एक पोस्ट में कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया गया कि एआईएमआईएम के वरिष्ठ नेता वारिस पठान की बेटी कथित तौर पर पब में अपने मालिक के साथ पार्टी का आनंद ले रही हैं. असदुद्दीन ओवैसी हिजाब पहनने वाली महिलाओं को भारत का प्रधानमंत्री बनाने का उपदेश देते हैं, जबकि उनके शीर्ष नेता की बेटी ऐसा कर रही है.”
पोस्ट में आगे लिखा है- “वारिस पठान की बेटी का जीवन-शैली इस्लाम के बिल्कुल विपरीत है, जिसका उनके पिता सार्वजनिक रूप से उपदेश देते हैं.” हालांकि, इस पोस्ट पर कई लोगों ने यह लिखा भी कि फोटो में दिख रही लड़की वारिस पठान की बेटी नहीं है. फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई और पुलिस आगे की जांच कर रही है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…