Rinku Singh and Priya Saroj: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को आईपीएल के सबसे खतरनाक फिनिशरों में गिना जाता है. रिंकू सिंह आखिरी के ओवरों में लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. इसकी वजह से लाखों फैंस रिंकू सिंह को पसंद करते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए मैच में भी रिंकू सिंह ने कुछ ऐसा ही किया. रिंकू सिंह ने लखनऊ के खिलाफ 51 गेंदों पर 83 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान स्टैंड्स में एक खास फैन रिंकू सिंह से एक और छक्के की मांग करते दिखी. यह फैन कोई और नहीं, बल्कि रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज थीं.
केकेआर बनाम एलएसजी के मैच में प्रिया सरोज एकाना स्टेडियम में रिंकू सिंह को चीयर और सपोर्ट करने के लिए पहुंची थी. यह मुकाबला पूरी तरह रिंकू सिंह के नाम रहा, जिन्होंने आखिरी ओवर में 4 लगातार चौके लगाए. इस बीच प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रिया सरोज किसे याद कर हुईं इमोशनल?
केकेआर की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में रिंकू सिंह (Rinku Singh) बैटिंग करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि प्रिया सरोज स्टैंड्स ने उनका हौसला बढ़ा रही हैं. प्रिया सरोज कहती हैं कि वन मोर रिंकू… इसके बाद आगे प्रिया सरोज (Priya Saroj) बताती हैं, ‘हम बहुत खुश हैं और जो भी उन्होंने (रिंकू सिंह) खेला ये हमारे फादर इन लॉ के लिए है. हम बहुत मिस कर रहे हैं उनको.’ दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. इसी साल फरवरी में रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया. रिंकू सिंह अपने पिता के बेहद करीब थे, लेकिन फिर भी वह जल्दी ही क्रिकेट से जुड़ गए. ऐसे में आईपीएल 2026 की शुरुआत भी रिंकू सिंह के लिए काफी मुश्किल रही. देखें प्रिया सरोज का वायरल वीडियो…
What it’s all about 🤌💜 pic.twitter.com/t4l5Rb3zMj
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 26, 2026
रिंकू सिंह ने केकेआर को जिताया मैच
रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ केकेआर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस मुकाबले में केकेआर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. केकेआर ने जल्दी ही 3-4 विकेट गंवा दिया. इसके बाद केकेआर के उप-कप्तान रिंकू सिंह ने टीम की पारी को संभाला. रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के लगाए.
इसके चलते केकेआर का स्कोर 155 पर पहुंचा. इसके जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी 20 ओवर में 155 रन बना दिए, जिससे मैच टाई हो गया. इसके बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें LSG ने सिर्फ 1 ही रन बनाए. इसके बाद केकेआर की ओर से सुपर ओवर खेलने आए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम कर लिया.