Rohit Sharma Injury Update: मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है. चोट के बाद उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं, पढ़िए पूरी रिपोर्ट.
रोहित शर्मा कब खेलेंगे अपना अगला मैच?
Rohit Sharma Injury Update: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं. चोट की वजह से पिछले तीन मैचों से बाहर चल रहे रोहित बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं.
‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने नेट प्रैक्टिस में अपनी ट्रेनिंग की रफ्तार बढ़ा दी है और अब वह सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं. राहत की बात यह है कि जिम और ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्हें किसी भी तरह के दर्द या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे टीम के फिजियो काफी उत्साहित हैं.
रोहित शर्मा का यह सीजन शानदार चल रहा था, लेकिन 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. इस चोट की वजह से उन्हें पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर बैठना पड़ा. चेन्नई के खिलाफ मिली करारी हार के बाद मुंबई इंडियंस ने एक ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन रखा था, जिसमें रोहित ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बल्लेबाजी के दौरान वह अपनी पुरानी लय में दिखे और शानदार शॉट्स लगाए. इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे दिग्गज भी उनके साथ मौजूद थे.
रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग में कई बदलाव किए, लेकिन टीम संघर्ष करती नजर आई. क्विंटन डिकॉक ने रोहित की जगह आकर 112 रनों की जबरदस्त पारी जरूर खेली, लेकिन टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ता दिखा. टीम ने रयान रिकलटन की जगह 22 साल के दानिश मालेवार को मौका दिया, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। मालेवार पिछले दो मैचों में सिर्फ 2 रन ही बना सके.
फिलहाल मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है. 7 मैचों में से टीम सिर्फ 2 ही जीत पाई है. चोटिल होने से पहले रोहित टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, ऐसे में उनकी वापसी डूबती हुई मुंबई इंडियंस के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। उम्मीद है कि वो हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से वापसी कर सकते हैं.
UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…
Weather Update 7 October 2026: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अनुमान जारी किया है. आज,…
Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…
Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…