<
Categories: क्रिकेट

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन जारी है. पहले मैच में लखनऊ के खिलाफ 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. उसके बाद आज 90 रनों की पारी खेल एक बार फिर अपनी टीम को जीत दिलाई.

Sameer Rizwi Innings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ. जहां दिल्ली की टीम ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस मैच के हीरो समीर रिजवी रहे. जिन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 90 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए. लखनऊ के खिलाफ पहले मैच में भी समीर रिजवी ने नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी.

इस मैच में भी समीर रिजवी ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. दोनों मैचों में समीर रिजवी द्वारा किए गए प्रदर्शन की बदौलत उनकी चारों तरफ चर्चा हो रही है.

मुंबई ने रखा था 162 रनों का लक्ष्य

दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और मुंबई की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया. मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा. मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 36 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए. इसके अलावा, रोहित शर्मा ने 35 रन, नमन धीर ने 28 रन, मिचेल सेंटनर ने 18 रन और कॉर्बिन बॉस ने 11 रनों की पारी खेली.

कौन हैं समीर रिजवी?

समीर रिजवी को दाएं हाथ के सुरेश रैना के नाम से भी जाना जाता है. वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हैं. उन्होंने अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है. रैना से मिलती-जुलती खेल शैली की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें दाएं हाथ के सुरेश रैना के नाम से भी जाना जाता है. रिजवी ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और मेरठ के गांधीबाग अकादमी में इस खेल का अभ्यास करना शुरू किया, जहां उन्हें उनके मामा तनकीब अख्तर ने ट्रेन किया, जिन्होंने समीर को क्रिकेट को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया.

यूपी लीग में प्रदर्शन की बदौलत खींचा सबका ध्यान

2023 यूपी टी20 लीग में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. उस लीग में उन्होंने 455 रन बनाए थे, जिसमें 47 गेंदों पर शतक भी शामिल है.उनकी इस धुआंधार बैटिंग को देख पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स सहित कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया. हालांकि, उत्तर प्रदेश के अंडर-23 टीम के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण उन्हें ट्रायल में शामिल नहीं हो पाया.

आईपीएल 2024 की नीलामी में चेन्नई ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा

आईपीएल 2024 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर 8.40 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था. रिजवी ने अपने आईपीएल का डेब्यू पहली गेंद पर छक्का लगाकर किया था. हालांकि एक सीजन के बाद सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया. 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने 95 लाख रुपए में रिजवी को अपनी टीम में शामिल किया.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST