<
Categories: क्रिकेट

SRH vs DC Live Streaming: फ्री में देखना है हैदराबाद बनाम दिल्ली का मैच? यहां मिलेगी लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट की पूरी जानकारी

SRH vs DC Live Streaming: आज हैदराबाद और दिल्ली के बीच होगी जोरदार भिड़ंत! जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट.

SRH vs DC Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच मिड-टेबल की जंग को जीतने जैसा है. अंक तालिका की बात करें तो दोनों टीमें 6-6 अंकों पर बराबरी पर हैं, लेकिन बेहतर रन-रेट की वजह से हैदराबाद फिलहाल चौथे पायदान पर है.

SRH की बल्लेबाजी अब भी चिंता

सनराइजर्स के लिए यह सीजन धीरे-धीरे लय पकड़ने वाला रहा है. कप्तान पैट कमिंस अभी भी उपलब्ध नहीं हैं जिससे शुरुआत में उनकी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर लग रही थी. लेकिन अच्छी बात यह रही कि प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई और अपनी सटीक गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. ईशान मलिंगा भी अटैक को अच्छे से लीड कर रहे हैं. पिछले दो मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत में इनके डेथ ओवर्स की गेंदबाजी का बड़ा हाथ था.

हालांकि टीम की बल्लेबाजी अब भी एक पहेली बनी हुई है. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी उतनी कंसिस्टेंट नहीं रही है जितनी उम्मीद थी. कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष कर रहे है. इसका सीधा असर हेनरिक क्लासेन पर पड़ता है जिन्हें पारी संभालने के चक्कर में खुलकर खेलने का मौका कम मिल पा रहा है.

दिल्ली कैपिटल्स: बड़े नामों से बड़ी पारी की उम्मीद

दिल्ली की कहानी भी लगभग वैसी ही है कभी बहुत अच्छा, तो कभी फीका प्रदर्शन. केएल राहुल, पथुम निसांका और ट्रिस्टन स्टब्स ने रन तो बनाए हैं लेकिन टीम को उनसे किसी बड़ी और मैच जिताऊ पारी की दरकार है. युवा समीर रिजवी ने शुरुआत तो धमाकेदार की थी लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनका बल्ला शांत रहा है.

गेंदबाजी में दिल्ली संतुलित दिख रही है. मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में लुंगी एनगिडी अच्छा कर रहे हैं और कप्तान अक्षर पटेल उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं. लेकिन आज के मैच में कुलदीप यादव की भूमिका सबसे अहम होगी.

मैच कब और कहाँ देखें?

  • मुकाबला: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • समय: शाम 7:30 बजे से
  • स्थान: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
  • TV चैनल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर
Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Dhanashree Verma viral Pic: मिस्ट्री मैन की बाहों में दिखीं धनश्री? चहल को भूल किया Move On; वायरल तस्वीर पर उठ रहे सवाल

Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…

Last Updated: October 23, 2026 13:07:37 IST

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 13:14:13 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST