<
Categories: मनोरंजन

Aishwarya Rai Aaradhya Airport Video: समर वेकेशन से लौटीं बेटी आराध्या, फिर मां ऐश्वर्या राय ने किया ऐसा काम; वायरल हो रहा वीडियो

Aishwarya Rai Aaradhya Airport Video: ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बेटी को एयरपोर्ट पर लेने आई हैं. वीडियो देख ऐसा लग रहा है मानों आराध्या कहीं बाहर गई थी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

Aishwarya Rai Aaradhya Airport Video: ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चे में बनी रहती है और आज वो फिर से ट्रेंड कर रही है क्योंकि वो एयरपोर्ट पर अपनी बेटी आराध्या को पिक करने गई हैं.  एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही मदरहूड को पूरी तरह अपनाया है और फिल्मों से दूरी बनाकर बेटी और परिवार पर ध्यान दिया है. साल 2007 में Abhishek Bachchan के साथ शादी के बाद 2011 में उनकी बेटी Aaradhya Bachchan का जन्म हुआ. तब से ऐश्वर्या हर पल अपनी बेटी के साथ खड़ी रहती हैं.

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें ऐश्वर्या एयरपोर्ट पर अपनी बेटी आराध्या का इंतजार करती दिखाई देती हैं. जैसे ही आराध्या स्कूल टूर से लौटती हैं, उनकी खुशी देखते ही बनती है. मां को देखते ही वो दौड़कर गले लग जाती हैं. इस दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो कैद करती नजर आती हैं, जो उनके प्यार को दिखाता है.

ऐश्वर्या राय ने जीता लोगों का दिल

वीडियो में आगे आराध्या अपने दोस्तों के साथ पोज देती हैं, जबकि ऐश्वर्या कैमरे से फोटो खीच रही होती हैं. इस सादगी भरे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ‘सबसे बेहतरीन मां’ बताया और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए.

शादी की सालगिरह और परिवार की झलक

20 अप्रैल 2026 को ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी 19वीं शादी की सालगिरह मनाई. इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने अपने परिवार के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका मजबूत पारिवारिक रिश्ता साफ झलकता है.

अभिषेक बच्चन का नजरिया

एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया था कि वो ऐश्वर्या के बेहद आभारी हैं, जिन्होंने आराध्या को एक नार्मल बचपन देने में अहम भूमिका निभाई. फिल्मी माहौल में पले-बढ़े परिवार के बावजूद, उन्होंने अपनी बेटी को इस चमक-दमक से दूर रखते हुए एक सिंपल जीवन जीने दिया. उनके अनुसार, आराध्या एक नार्मल बच्चे की तरह स्कूल जाना, दोस्तों के साथ खेलना और अपनी दुनिया में खुश रहना पसंद करती हैं. ये सब संभव हो पाया है ऐश्वर्या की समझदारी और संतुलित परवरिश के कारण, जिसने स्टारडम को कभी भी उनकी बेटी की मासूमियत पर हावी नहीं होने दिया.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST