SRH vs DC Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच मिड-टेबल की जंग को जीतने जैसा है. अंक तालिका की बात करें तो दोनों टीमें 6-6 अंकों पर बराबरी पर हैं, लेकिन बेहतर रन-रेट की वजह से हैदराबाद फिलहाल चौथे पायदान पर है.
SRH की बल्लेबाजी अब भी चिंता
सनराइजर्स के लिए यह सीजन धीरे-धीरे लय पकड़ने वाला रहा है. कप्तान पैट कमिंस अभी भी उपलब्ध नहीं हैं जिससे शुरुआत में उनकी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर लग रही थी. लेकिन अच्छी बात यह रही कि प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई और अपनी सटीक गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. ईशान मलिंगा भी अटैक को अच्छे से लीड कर रहे हैं. पिछले दो मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत में इनके डेथ ओवर्स की गेंदबाजी का बड़ा हाथ था.
हालांकि टीम की बल्लेबाजी अब भी एक पहेली बनी हुई है. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी उतनी कंसिस्टेंट नहीं रही है जितनी उम्मीद थी. कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष कर रहे है. इसका सीधा असर हेनरिक क्लासेन पर पड़ता है जिन्हें पारी संभालने के चक्कर में खुलकर खेलने का मौका कम मिल पा रहा है.
दिल्ली कैपिटल्स: बड़े नामों से बड़ी पारी की उम्मीद
दिल्ली की कहानी भी लगभग वैसी ही है कभी बहुत अच्छा, तो कभी फीका प्रदर्शन. केएल राहुल, पथुम निसांका और ट्रिस्टन स्टब्स ने रन तो बनाए हैं लेकिन टीम को उनसे किसी बड़ी और मैच जिताऊ पारी की दरकार है. युवा समीर रिजवी ने शुरुआत तो धमाकेदार की थी लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनका बल्ला शांत रहा है.
गेंदबाजी में दिल्ली संतुलित दिख रही है. मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में लुंगी एनगिडी अच्छा कर रहे हैं और कप्तान अक्षर पटेल उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं. लेकिन आज के मैच में कुलदीप यादव की भूमिका सबसे अहम होगी.
मैच कब और कहाँ देखें?
- मुकाबला: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- समय: शाम 7:30 बजे से
- स्थान: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
- TV चैनल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर