Rajasthan Alwar Video: राजस्थान के अलवर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक के सिर पर दूध की कैन फंसी हुई नजर आ रही है. जिसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद ग्राइंडर से काटकर कैन को निकाला गया.
युवक के सिर में फंसी दूध की कैन, ग्राइंडर से काटकर निकाला गया बाहर
Alwar Viral Video: राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव में रील बनाने के चक्कर में एक युवक के सिर में दूध की कैन फंस गई. दरअसल, बताया जा रहा है कि कालूराम नामक युवक गेहूं बेचने जा रहा था. उसके हाथ में 15 लीटर की भारी दूध की कैन थी. धूप से बचने और सोशल मीडिया पर स्टाइल दिखाने के लिए उसने वह कैन अपने सिर पर रख ली, भले ही उसने ये फैसला स्टाइल और रील बनाने के लिए की हो, लेकिन कुछ देर के बाद ही ये उनके लिए मुसीबत बन गई.
कुछ ही देर में कैन उसके सिर में बुरी तरह फंस गई और वह उसे निकाल नहीं पाया. युवक ने काफी कोशिश की, लेकिन कैन सिर से बाहर नहीं आई.
स्थिति बिगड़ने पर उसने ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद उसे हार्डवेयर की दुकान पर ले जाया गया, जहां देसी जुगाड़ अपनाते हुए ग्राइंडर मशीन की मदद से धीरे-धीरे कैन को काटकर उसके सिर से बाहर निकाला गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर से कैन को निकालने के लिए करीब 2 घंटे का समय लगा. इस दौरान वह आदमी काफी डरा हुआ था, लेकिन खुशकिस्मती से इस घटना में उसे कोई चोट नहीं आई.
कैन निकलने के बाद उस युवक ने राहत की सांस ली. यह घटना अब गांव में चर्चा का मुख्य विषय बन गई है. यह एक सबक के तौर पर भी सामने आई है, जो लोगों को सावधान रहने की सीख देती है. इस घटना के बारे में बात करते हुए माधोगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम ने मीडिया को बताया कि गांव का ही रहने वाला कालूराम रेबारी बटाई पर खेती के बाद गेहूं पहुंचाने जा रहा था, तभी यह घटना हुई. वह अपने सिर पर 15 लीटर का एक बड़ा दूध का कैन ले जा रहा था, जिसका वज़न लगभग 10 किलो था.
UP News: मेरठ में यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ…
Honey Trap Case: भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर मनोरथ सिंह सभरवाल को कथित हनीट्रैप…
कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…
Naigaon Railway Station Molestation Case :पुलिस ने 9 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज की जांच के…
Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…